Jamshedpur News: सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कचरा फेंकने पर रोक की तैयारी, Jamshedpur Hindi News


Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। निगम क्षेत्र को 13 जोन में बांटकर सफाई का काम कराया जा रहा है। अब सफाई एजेंसी संचालकों ने दिनभर सड़कों और बाजारों को साफ रखने के लिए कचरा फेंकने के समय को नियंत्रित करने का सुझाव दिया है।एजेंसी संचालकों के अनुसार, लोगों से अपील की जानी चाहिए कि वे सुबह नौ बजे तक और दोपहर तीन बजे के बाद ही अपना कचरा निर्धारित स्थान पर डालें। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे के बीच सड़क किनारे, खाली प्लॉट या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की जाए।

इससे सफाई कर्मियों द्वारा सुबह की सफाई के बाद दोपहर तक सड़कें और बाजार साफ-सुथरे नजर आएंगे।सफाई एजेंसियों का कहना है कि मानगो में सबसे बड़ी समस्या दुकानदारों द्वारा किसी भी समय सड़क किनारे और खाली स्थानों पर कचरा फेंकने की है। सफाई होने के कुछ देर बाद ही दोबारा कचरा जमा हो जाता है। इससे शहर को साफ रखना मुश्किल हो जाता है।



Source link

Related posts

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News

मुरादाबाद: तेंदुए ने झोपड़ी में सो रहे दिव्यांग को बनाया निवाला, पैंथर के हमले में 12 दिन में तीसरी मौत

Ganesh Chaturthi 2026 | Ganpati Sthapana Shubh Muhurat & Puja Vidhi