Last Updated:
Bigg Boss 20: बिग बॉस को 20 साल पूरे हो चुके हैं. इस मोस्ट पॉपुलर रियालिटी शो के 20 साल के सफर के बारे में जब बात होती है तो बिग बॉस 13 का जिक्र होना तय है. इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस में 20 साल की पुरानी यादें ताजा की गईं. सिद्धार्थ और शहनाज का वीडियो देख माही विज भावुक हो उठीं.
माही विज ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में भावुक हो उठीं.
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन जोर-शोर से जारी है. इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया. हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के सामने बीते 20 साल की बिग बॉस की सारी यादें एक वीडियो के रूप में रखी गई. इस वीडियो में सबसे पॉपुलर सीजन के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जगह मिली थी जिसमें बिग बॉस 13 के विनर और सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की यादें भी शामिल थीं.
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अब तक के बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे हैं. इन दोनों को ऑडियंस का जबरदस्त सपोर्ट और प्यार मिला था. वहीं बिग बॉस 13 को सबसे ज्यादा टीआरपी भी मिली थी जिसके चलते शो को कई महीनों के लिए एक्सटेंड करना पड़ा था. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल पूरी तरह टूट गई थीं. उनकी जोड़ी को दर्शक आज भी उतना ही मिस करते हैं. ऐसे में दोनों को फिर एक बार बिग बॉस में साथ देखकर लोगों की यादें ताजा हो गईं.
लेटेस्ट एपिसोड में भावुक हुईं माही विज
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो देखकर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स भावुक हो उठे. शो की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में शामिल माही विज के आंसू छलक पड़े. माही विज सिद्धार्थ को देखकर भावुक हो गईं और वो अपने आंसूओं को बहने से नहीं रोक पाईं. सिद्धार्थ शुक्ला एक्स कपल माही विज और जय भानुशाली के काफी क्लोज फ्रेंड थे. यहां तक कि बिग बॉस 13 के दौरान जय और माही ने सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया था.
‘बिग बॉस 13’ का जिक्र होने से सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम दिमाग में आता है. इस पूरे सीजन में कभी आसिम रियाज के साथ अपनी दुश्मनी तो कभी शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर वो खबरों में बने रहते थे. शो के दौरान रश्मि देसाई के साथ भी उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखा था.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें