Last Updated:
Jamui Viral Video: जमुई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक सवार युवक और युवती को कुछ लोग सड़क पर रोकते और उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जमुई एसपी के अनुसार, वीडियो जमुई-लखीसराय सड़क मार्ग का है. पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली है.
बाइक सवार युवक-युवती के साथ बदसलूकी
जमुई: बिहार के जमुई जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ लोग सड़क पर रोकते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जाती दिख रही है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है.
घटना के पीछे पूरा मामला
वीडियो में कुछ लोग बाइक सवार युवक और युवती को रोककर उनसे पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके साथ बदसलूकी किए जाने का भी दावा किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो कब का है और घटना के पीछे पूरा मामला क्या है, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
जमुई पुलिस ने मामले को गंभीर
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. जमुई एसपी ने फोन पर बताया कि वायरल वीडियो जमुई और लखीसराय सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है.
ये वीडियो जमुई बिहार का है गमछा से मुंह ढका हुआ आदमी जो हरकत कर रहा ! pic.twitter.com/sj23bJhYJj
