Kannauj News: मौसम बदला तो बढ़ी वायरल बीमारियां, आरोग्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, Kannauj Hindi News


Kannauj News: कन्नौज। मौसम में बदलाव के साथ वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से जुड़ी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। रविवार को जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंचे। 1440 मरीजों में बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, सूखी खांसी, सांस लेने में परेशानी और जोड़ों के दर्द की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे।

स्वास्थ्य सेवाएं

जिले के 32 ग्रामीण और चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में मरीजों को नि:शुल्क जांच और उपचार की सुविधा दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले में 615 पुरुष, 584 महिलाएं और 241 बच्चों समेत कुल 1440 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।

टीकाकरण और परीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी, निरीक्षणकर्ता अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। मेले में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। परिवार कल्याण सेवाओं के साथ हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच, टीबी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग और नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गयाl आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के 28 गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए।



Source link

Related posts

सीतापुर में लोहा चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

VIDEO: मृत कुत्तों को सम्मान से दफनाने के बजाय हाईवे पर घसीटा… NHAI पेट्रोलिंग टीम के 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज – basti dead dogs dragged with rope video viral nhai action lclcn

Pratapgarh Police Line Controversy | SI Constable Argument Video Viral