संवाद सूत्र, सीतापुर। शारदा सहायक नहर के हुसेनपुर पुल पर निर्माण कार्य से लोहे का सामान चोरी होने के विवाद ने रविवार शाम तूल पकड़ लिया। आरोप है कि बिलौली चौराहे से बेढ़ौरा निवासी परवेज को किसी व्यक्ति की पहचान कराने के बहाने बुलाकर ले जाया गया।
इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और पुल पर सामान रखने के लिए बनी कोठरी में रस्सी से बांध दिया गया। परवेज को रस्सी से बांधे जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विवाद के दौरान शमसाबाद निवासी रवीकांत का गला दबाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। हालत बिगड़ने पर रवीकांत को सीएचसी पहला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। आशुतोष मिश्र, थानाध्यक्ष सदरपुर l
यह भी पढ़ें- सीतापुर में बाढ़ का कहर, पानी में डूबकर पिता-पुत्र सहित 4 की मौत