Home ViralKanpur Rawatpur Viral Video | Shocking Inhuman Act Against Youth

Kanpur Rawatpur Viral Video | Shocking Inhuman Act Against Youth

by BollywoodNewsAndMovie


कानपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में जमीन पर बेसुध पड़े एक युवक के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आया है। युवक नशे में था और चल नहीं पा रहा था, इसलिए जमीन पर पड़ा हुआ था। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। इसके बाद उसके सिर पर बोतल से पानी डाल दिया।

पास में खड़े एक अन्य युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना रावतपुर के मसवानपुर स्थित सराय क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

बेसुध पड़े एक युवक पर पेशाब किया।

बेसुध पड़े एक युवक पर पेशाब किया।

आरोपियों की पहचान के लिए दो टीमें लगाईं

एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो करीब 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल की भी पुष्टि की जा रही है।

एसीपी के मुताबिक, वीडियो और घटनास्थल की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

सिर पर पानी डाला।

सिर पर पानी डाला।

वीडियो बनाने वाले युवक की भी जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया था। इसके अलावा वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के साथ उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment