दिवाली के एक दिन पहले शनिवार को जिले के बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। मंझनपुर, सिराथू, सरायअकिल, भरवारी और करारी समेत जिले के प्रमुख बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। फूलमाला, दीया-बाती, मिठाई, पटाखे और सजावटी सामान की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार की तैयारियों के चलते बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली।
छोटी दिवाली पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने फूलमाला, गेंदे के फूल, दीया, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती और पूजा सामग्री की खरीदारी की। बाजारों में जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी सजाई गई थीं। मिट्टी के दीये और रंग-बिरंगी दियालियों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी बिक्री हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों पर तरह-तरह के सजावटी सामान सजा रखे थे। महिलाएं और बच्चे अपनी पसंद के सामान खरीदते नजर आए।
मिठाई और पटाखों की दुकानों पर रही रौनक
त्योहार पर घर आने वाले मेहमानों और रिश्तेदारों के स्वागत के लिए लोगों ने मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। वहीं पटाखों की दुकानों पर भी बच्चों और युवाओं की आवाजाही बनी रही। लोग अपनी पसंद के पटाखे और आतिशबाजी का सामान खरीदते दिखे। इसके अलावा चीन के बने रंग-बिरंगे खिलौने, झालर, बिजली की लड़ियां और सजावट के अन्य सामान भी लोगों को आकर्षित करते रहे।
प्रमुख बाजारों में देर शाम तक रही चहल-पहल
मंझनपुर, सिराथू, भरवारी, करारी, सरायअकिल और अजुहा समेत जिले के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कई दुकानों के बाहर ग्राहकों के वाहन खड़े होने से बाजारों में आवागमन भी प्रभावित हुआ।
चीनी के हाथी-घोड़े और गट्टे की बढ़ी मांग
दीपावली की पूर्व संध्या पर लाई-चिउड़ा के साथ चीनी से बने हाथी, घोड़े, घरिया और गट्टे की खूब बिक्री हुई। दोपहर बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गई। चौराहों पर पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण करते रहे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेश केसरवानी ने बताया कि छोटी दिवाली पर बाजारों में अच्छी रौनक है। सुबह से ही ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। फूलमाला, मिठाई, दीये, सजावटी सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानों पर बिक्री हो रही है। त्योहार के लिए व्यापारियों में भी उत्साह है।
पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान में सजे पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान में सजे पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान में सजे पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान में सजे पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान में सजे पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान में सजे पटाखे की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद