Rampur News:गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभातफेरी, हुआ स्वागत – Morning Procession Taken Out To Mark The Birth Anniversary (prakash Parv) Of Guru Nanak Dev; Received A Warm Welcome


रामपुर। जगतगुरु श्री गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।


सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी से प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान संगत ने जगह-जगह स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शब्द कीर्तन व गुरबाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के आगे इकबाल सिंह निशान साहिब की सेवा कर रहे थे, जबकि निक्का सिंह ठेले की सेवा में जुटे रहे। प्रभात फेरी राधा रोड होते हुए निर्मल सिंह के आवास से गुरमीत सिंह आहूजा के घर पहुंची। इसके बाद रोशन बाग में अमरीक सिंह डेयरी वालों के आवास से होते हुए गुरजीत सिंह आहूजा की ट्रांसपोर्ट तक पहुंची। विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए सुबह आठ बजे गुरुद्वारा साहिब में प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में संगत शामिल रही। अब तक 1234 पृष्ठों का पाठ पूरा हो चुका है। सहज पाठ साहिब की समाप्ति 24 नवंबर को होगी।



Source link

Related posts

Kaushambi News:दिवाली के एक दिन पहले दमका बाजार, सुबह से शाम दुकानों पर जमे रहे खरीदार – Markets Buzzed With Activity A Day Before Diwali; Shoppers Remained At The Stores From Morning Till Evening

Rishikesh News:सुबह से पैक होकर गई रोडवेज बसें, शाम को पसरा रहा सन्नाटा – Roadways Buses Were Packed Since Morning

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 7 november 2026 morning top news headlines ntc