Home Morning News (खास खबरें)Kaushambi News:पटाखा विरोधी अभियान के लिए स्कूलों में निकलेगी प्रभात फेरी – Morning Processions Will Be Organized In Schools For The Anti-firecracker Campaign

Kaushambi News:पटाखा विरोधी अभियान के लिए स्कूलों में निकलेगी प्रभात फेरी – Morning Processions Will Be Organized In Schools For The Anti-firecracker Campaign

by BollywoodNewsAndMovie


दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों में आने वाले सप्ताह से पटाखा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालय स्टाफ, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा।


अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पटाखों से निकलने वाले धुएं और तेज आवाज से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वायु और ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। शिक्षकों से अपील की जाएगी कि वह बच्चों को सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों को भी अभियान से जोड़कर बच्चों को पटाखों से दूर रखने और दीप जलाकर त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रभात फेरी के माध्यम से गांवों और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

——वर्जन———–

त्योहारों के दौरान बच्चों को पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। विद्यालयों में प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को पटाखों से दूर रहने तथा सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। – डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी



Source link

You may also like

Leave a Comment