Home ViralKishanganj News: युवती से मारपीट-फटकार का वीडियो वायरल, एसआईटी गठित, Kishanganj Hindi News

Kishanganj News: युवती से मारपीट-फटकार का वीडियो वायरल, एसआईटी गठित, Kishanganj Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Kishanganj News: युवती से मारपीट-फटकार का वीडियो वायरल, एसआईटी गठित युवती से मारपीट-फटकार का वीडियो वायरल, एसआईटी गठित

Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता एक युवती के साथ कुछ लड़कों द्वारा घेराबंदी कर मारपीट और डांट-फटकार करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद किशनगंज पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया

एसआईटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। किशनगंज पुलिस के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 24 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे एसपी के व्हाट्सएप पर यह वीडियो प्राप्त हुआ था। इसके बाद एसपी संतोष कुमार गुरुवार की देर रात को ही स्वयं दिघलबैंक थाना क्षेत्र पहुंचे और मामले की जांच की। वायरल वीडियो करीब 4-5 महीने पुराना है। संभावत: इस वर्ष अप्रैल या मई महीने का प्रतीत होता है। तकनीकी टीम द्वारा जांच करने पर घटना स्थल किशनगंज जिला के दिघलबैंक थानांतर्गत ‘तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेश’ का होना पाया गया है। वीडियो में 8-9 लड़कों द्वारा एक लड़की को घेरा गया है और 4-5 लड़कों द्वारा उसके साथ मारपीट व डांट-फटकार की जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान वीडियो के आधार पर घटना में शामिल 5 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। जिसमें पांच आरोपी फिलहाल बाहर के राज्य में रह रहे हैं। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी। वहां आसपास के गांव के कुछ लड़कों ने उन्हें देख लिया और तुम्हारा दोस्त दूसरी जाति का कैसे हो सकता है, यह कहते हुए चिल्लाने, डांटने लगा। जांच में यह भी पता चला है कि उस समय इस मामले को स्थानीय मुखिया द्वारा ग्राम-स्तरीय पंचायत आयोजित कर सुलझा लिया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर एसडीपीओ टू के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। किशनगंज पुलिस ने आम जनता, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और न्यूज चैनलों से अपील की है कि वे इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह न फैलाएं।

फोटो 25 सितंबर केगंज 11 : जाांच के लिए गुरुवार देर रात को दिघलबैंक थाना क्षेत्र पहुंचे एसपी संतोष कुमार

साठगांठ कर वाहन छोड़ने के आरोप में कोढ़ोबारी के अपर थानाध्यक्ष निलंबित

एसपी संतोष कुमार ने निलंबन की पुष्टि की है। कोढ़ोबारी थानाध्यक्ष के लिखित प्रतिवेदन और शुरुआती जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है

​किशनगंज। संवाददाता

कर्तव्य के प्रति लापरवाही मामले में एसपी की कार्रवाई लगातार जारी है। एक अन्य मामले में दूसरे दिन गुरुवार की रात को भी कर्तव्य में लापरवाही, संदिग्ध आचरण और अन्य आरोप में कोढ़ोबारी थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी संतोष कुमार ने यह कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार ने निलंबन की पुष्टि की है। कोढ़ोबारी थानाध्यक्ष के लिखित प्रतिवेदन और शुरुआती जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है है। गुरुवार की रात को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ​अपर थानाध्यक्ष पर निजी स्वार्थ के तहत अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों से साठगांठ कर जब्त वाहनों को बिना कानूनी प्रक्रिया के छोड़ने के आरोप के आरोप लगे हैं। निलंबित अपर थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों में 5 सितंबर की रात लोहागाड़ा चौक से पकड़ी गई मोटरसाइकिल को बिना किसी कागजी कार्रवाई या थाना दैनिकी में दर्ज किए छोड़ दिया गया। 13 सितंबर को मद्यनिषेध छापेमारी के दौरान पकड़ा गया अवैध खाद से लदा पिक-अप वाहन खरखरिया चौक के पास बिना वरीय अधिकारियों को सूचित किए छोड़ दिया गया,साथ ही 23 सितंबर को लक्ष्मीपुर नदी में अवैध खनन के दौरान पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जांच रिपोर्ट की मांग

​4 दिनों के भीतर मांगी गई जांच रिपोर्ट :

​एसपी संतोष कुमार ने अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को 24 सितंबर के प्रभाव से निलंबित करते हुए 7 दिनों के भीतर विभागीय कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा एसडीपीओ 2 मनोज कुमार सिंह को मामले की विस्तृत जांच कर 4 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में अपर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। कर्तव्य में लापरवाही व अनियमितता या भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

महज दो दिनों में हुई कार्रवाई :

इससे पूर्व बुधवार की शाम को भी एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। एसपी ने पाठामारी के थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार को निलंबित किया था। उक्त कार्रवाई एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह की जांच प्रतिवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम को की गई थी। ठाकुरगंज टोल प्लाजा के पास पाठामारी थाना पुलिस ने मवेशियों से लदे एक ट्रक को रोका था। आरोप था कि इन पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने से पहले या उसके बाद उसे छोड़ने के संबंध में अपने किसी भी सीनियर अधिकारी को कोई सूचना नहीं दी थी।

निर्धारित प्रश्न

✦क्या किशनगंज पुलिस ने युवती के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई की है?−

हाँ, किशनगंज पुलिस ने युवती के साथ मारपीट के मामले में तुरंत कार्रवाई की है और एसआईटी का गठन किया है।

✦घटना के समय युवती रेलवे स्टेशन पर किससे मिलने गई थी?+

✦वीडियो में कितने लड़कों ने युवती को घेरा था?+



Source link

You may also like

Leave a Comment