फिल्म ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई हैं। वहीं आज फिल्म ‘दायरा’ और ‘वाइब’ भी रिलीज हो गई है। जानिए इन नई फिल्मों से ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर कितना असर पड़ा है।
2 of 4
मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : X
‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में गिरावट
- पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।
- फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं।
- हालांकि 15 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
- आज शुक्रवार को इसने 1.15 करोड़ की कमाई की है।
- इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 204.60 हो गया है।
- वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
3 of 4
‘हनुमान अंश’
– फोटो : instagram @taranadarsh
‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।
- फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, लेकिन इसका कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
- फिल्म ने आज 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 245.63 करोड़ हो गया है।
4 of 4
दायरा
– फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
इन फिल्मों की रिलीज से पड़ सकता है असर
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के अलावा आज ‘दायरा’ और ‘वाइब’ भी रिलीज हो गई है। हालांकि दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत खास नहीं रही, लेकिन इनकी रिलीज से ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में फर्क पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- केबीसी 18: ‘शोले’ की ‘ये दोस्ती’ ने जीता बिग बी का दिल, फैन की बनाई मधुबनी कला पहुंची अमिताभ बच्चन तक