Home ViralLucknow Shiva Sharma Murder Case

Lucknow Shiva Sharma Murder Case

by BollywoodNewsAndMovie


‘न्याय तब होगा, जब आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।’ हजरतगंज थाने में पुलिस पूछताछ और घटना से जुड़े साक्ष्य देने पहुंची शिवा शर्मा की बहन आस्था शर्मा ने यह बात कही।

.

घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर और सहयोगी आदिल समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

इधर, श्रद्धा दुबे ने तीन वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने दावा किया कि शिवा के फोन और अन्य जानकारियां सीधे पुलिस को भेजी हैं। हालांकि, कोई भी पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने ये जानकारियां किस अधिकारी को भेजी हैं, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल जो नंबर हैं आरोपियों के वह बंद आ रहे हैं।

श्रद्धा दुबे द्वारा जारी वीडियो की 3 तस्वीरें…

श्रद्धा ने ये पहली वीडियो जारी की, इसमें कहा मैं कहीं भागी नहीं हूं। शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, वह फ्लैट से कूदा था। वह एक सुसाइड था।

श्रद्धा ने ये पहली वीडियो जारी की, इसमें कहा मैं कहीं भागी नहीं हूं। शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, वह फ्लैट से कूदा था। वह एक सुसाइड था।

दूसरे वीडियो में श्रद्धा कह रही है- मैं किसी को नहीं जानती हूं। मैं कहीं गायब नहीं हूं। मैं पुलिस के सामने आकर बयान देना चाहती हूं।

दूसरे वीडियो में श्रद्धा कह रही है- मैं किसी को नहीं जानती हूं। मैं कहीं गायब नहीं हूं। मैं पुलिस के सामने आकर बयान देना चाहती हूं।

तीसरे वीडियो में कहा कि यह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा।

तीसरे वीडियो में कहा कि यह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा।

7 दिन 16 पुलिस कर्मी, क्राइम ब्रांच व पूरा सिस्टम फिर भी दूर

मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच, हजरतगंज पुलिस की दो टीमों के साथ अन्य एजेंसियां भी अब जांच में लगा दी गई हैं। पुलिस आरोपित महिला को लगातार ट्रैक कर रही है, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई। श्रद्धा की तरफ से सामने आए तीन वीडियो में सभी का बैकग्राउंड भी एक ही तरह का नजर आया है, जबकि दो वीडियो में कपड़े अलग पहने हैं।

अब सवाल यह कि आखिर कैसे श्रद्धा फरारी में भी कनेक्ट करते हुए अपनी बात पहुंचा रही है। पुलिस तक सबूत भेजने का दावा कर रही, लेकिन पुलिस जांच में पिछले चार दिनों से बस उसके सीसीटीवी तक ही पहुंच पा रही। ऐसे में श्रद्धा के दावे पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

वह लखनऊ के सीतापुर से होते हुए नेपाल में पहुंचकर स्टे भी कर रही और लगातार आगे बढ़ रही। पर पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही। वहीं, जो दो वीडियो शिवा शर्मा के सामने आए हैं। उसमें भी श्रद्धा के पक्ष को मजबूत करने की कोशिश नजर आई है।

सीन-1: नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के पास श्रद्धा के साथ रश्मि और आदिल पैदल चलते नजर आ रहे हैं।

सीन-1: नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के पास श्रद्धा के साथ रश्मि और आदिल पैदल चलते नजर आ रहे हैं।

सीन-2: दूसरे CCTV में श्रद्धा की बहन रश्मि ई-रिक्शे में बैठी है। उसके सामने आदिल बैठा है।

सीन-2: दूसरे CCTV में श्रद्धा की बहन रश्मि ई-रिक्शे में बैठी है। उसके सामने आदिल बैठा है।

सीन-3: तीसरे CCTV में श्रद्धा एक लड़के के साथ रिक्श पर दिख रही है। पीछे दूसरे रिक्शे पर बहन रश्मि और आदिल बैठे हैं।

सीन-3: तीसरे CCTV में श्रद्धा एक लड़के के साथ रिक्श पर दिख रही है। पीछे दूसरे रिक्शे पर बहन रश्मि और आदिल बैठे हैं।

पुलिस पर उठते सवाल

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस के सर्विलांस सिस्टम से भी मजबूत श्रद्धा का नेटवर्क है, जिसके मददगार सफेदपोश के साथ में कथित तौर पर कुछ नौकरशाह भी हैं। बता दें कि, 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की हजरतगंज के बालू अड्डे के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार ने पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह ने श्रद्धा दुबे के मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि मामले से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि बदनाम लोगों को बर्दाश्त किया जा रहा है।

बृजेश सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि अगर कोई यह कहता है कि श्रद्धा को नेपाल पहुंचने में पुलिस, प्रशासन और शासन से मदद नहीं मिली, तो इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर बदनामी पर विराम लगाने की अपील की। साथ ही, आरोपियों की मदद करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ पत्रकार ने उठाए प्रशासन पर सवाल।

वरिष्ठ पत्रकार ने उठाए प्रशासन पर सवाल।

पुलिस कर सकती है कुर्की

फिलहाल पुलिस आरोपियों की घर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ के साथ में सीतापुर, पश्चिमी यूपी, नेपाल में टीमें मौजूद हैं, लेकिन आरोपी लगातार जगह बदल रहे हैं। इस बीच पुलिस कोर्ट के माध्यम से आरोपियों के कुर्की करने की अनुमति मांग सकती है। वहीं, श्रद्धा समेत अन्य आरोपी इंट्रीम बैल के लिए कोर्ट की शरण में जा सकते हैं।

सिलसिलेवार पढ़िए, कब क्या हुआ?

13 अक्टूबर- ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई

कथित ऑडियो में श्रद्धा दुबे, शिवा शर्मा से उनके फ्लैट से चोरी को लेकर सवाल करती सुनाई दे रही हैं। इसमें ‘संजय सर’ का भी जिक्र है और शिवा को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। सवाल है कि आखिर ये संजय सर कौन हैं?

14 अक्टूबर- पहला वीडियो

श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर लापता होने की बात से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है। साथ ही, मीडिया से अपील की कि उनका नाम नेताओं या अधिकारियों से न जोड़ा जाए।

14 अक्टूबर- दूसरा वीडियो

पहले वीडियो के कुछ मिनट बाद श्रद्धा का दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई और दोहराया कि यह हत्या का मामला नहीं है।

15 अक्टूबर- तीसरा वीडियो

श्रद्धा ने 9 अक्टूबर की रात की घटना का ब्यौरा दिया। उन्होंने दावा किया कि कर्ज में डूबे शिवा शर्मा अपनी बहन के दरवाजा खोलने के बाद बालकनी से कूद गए।

आरोपी मॉडल शिवा से पूछती है कि उसने चोरी कब की थी- सितंबर में या अक्टूबर में। शिवा जवाब देता सुनाई देता है।

आरोपी मॉडल शिवा से पूछती है कि उसने चोरी कब की थी- सितंबर में या अक्टूबर में। शिवा जवाब देता सुनाई देता है।

शिवा की दो वीडियो आई सामने

15 अक्टूबर दोपहर- चौथा वीडियो

एक बिना तारीख वाली क्लिप सामने आई। इसमें शिवा शर्मा एक महीने के भीतर श्रद्धा के पैसे लौटाने का वादा करते और सुरक्षा के तौर पर अपनी गाड़ी रखने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

16 अक्टूबर दोपहर- पांचवां वीडियो

एक अन्य क्लिप में कथित तौर पर श्रद्धा द्वारा रिकॉर्ड की गई शिवा शर्मा की आवाज सुनाई देती है। इसमें वह अपने अपार्टमेंट से 6 लाख रुपये के गहने चोरी करने की बात स्वीकार करते सुनाई दे रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल: जांच जारी, फिर रिकॉर्डिंग कैसे सामने आ रही हैं?

एक के बाद एक ऑडियो और वीडियो सामने आने से मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धा इन रिकॉर्डिंग के जरिए अपना पक्ष रख रही है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि जांच पूरी होने से पहले ये रिकॉर्डिंग किसके पास हैं और एक के बाद एक सार्वजनिक कैसे हो रही हैं?

………….

इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें…

हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का तीसरा CCTV सामने आया:रिक्शे पर बहन रश्मि और 2 लड़कों के साथ दिखी; नेपाल में लगातार लोकेशन बदल रही

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में नेपाल भाग चुकी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और CCTV सामने आया है। गुरुवार रात सामने आए फुटेज में श्रद्धा अपनी बहन रश्मि, दोस्त आदिल और एक अन्य युवक के साथ नजर आ रही है। चारों दो ई-रिक्शों पर बैठकर कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले, पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV मिले थे। पहले फुटेज में श्रद्धा, रश्मि और आदिल सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ताजा CCTV कहां का है और इसमें दिखा चौथा शख्स कौन है, इसका पता नहीं चल सका है। पढ़िए पूरी खबर..



Source link

You may also like

Leave a Comment