Home Morning News (खास खबरें)Mahendragarh-narnaul News:सुबह से कतार में लगे किसान, दिनभर में सिर्फ 21 को मिली खाद – Farmers Queued Up Since Morning, But Only 21 Received Fertilizer Throughout The Day

Mahendragarh-narnaul News:सुबह से कतार में लगे किसान, दिनभर में सिर्फ 21 को मिली खाद – Farmers Queued Up Since Morning, But Only 21 Received Fertilizer Throughout The Day

by BollywoodNewsAndMovie


महेंद्रगढ़। डीएपी खाद लेने के लिए तीन दिन से किसान खाद केंद्र पर पहुंच रहे हैं लेकिन पोर्टल नहीं चलने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार सुबह से ही केंद्र पर किसानों की भीड़ जुटने लगी। किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक पोर्टल सुचारु नहीं होने से कई किसानों को बिना खाद लिए लौटना पड़ा।

दिनभर में केवल 21 किसानों को डीएपी खाद वितरित की जा सकी। किसानों का कहना है कि सुबह से न पोर्टल चल रहा था और न ही ओटीपी आ रहा था, जिससे वितरण आगे नहीं बढ़ पाया। एक महिला किसान ने नवरात्र का व्रत रखा हुआ है, फिर भी वे सुबह से लाइन में लगी रहीं।

केंद्र के कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर डीएपी के एक हजार बैग पहुंचे थे। दो दिन से किसानों को वितरण किया जा रहा है। बुधवार को 21 बैग बचे हुए थे, जो पोर्टल चलने के बाद किसानों को वितरित किए गए। वीरवार को दो हजार बैग पहुंचने की संभावना है।

………………

मैं सुबह ही डीएपी लेने पहुंच गया था लेकिन पोर्टल नहीं चलने के कारण काफी देर इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक भी काम शुरू नहीं हुआ तो वापस लौटना पड़ा। -चरण सिंह, किसान, ढाढोत

……….

मैं सुबह से केंद्र पर पहुंच गई थी। कर्मचारी कभी कहते हैं ओटीपी नहीं आ रहा तो कभी पोर्टल नहीं चल रहा। नवरात्र का व्रत रखकर भी मैं भूखी-प्यासी लाइन में लगी हूं। प्रशासन को तकनीकी समस्या का जल्द समाधान करवाना चाहिए।-सुदेश देवी, देवास

वर्जन:

महेंद्रगढ़ जिले में निजी और सरकारी खाद केंद्रों पर करीब 30 हजार बैग उपलब्ध हैं। महेंद्रगढ़ के सरकारी खाद केंद्र पर वीरवार को दो हजार बैग पहुंच जाएंगे। सुबह पोर्टल में दिक्कत हुई थी लेकिन उसके बाद किसानों को खाद वितरित की गई। -डॉ. अजय यादव, उपमंडल अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:89- सरकारी खाद  केद्र पर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़--संवाद

फोटो संख्या:89- सरकारी खाद  केद्र पर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़–संवाद

फोटो संख्या:89- सरकारी खाद  केद्र पर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़--संवाद

फोटो संख्या:89- सरकारी खाद  केद्र पर डीएपी खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़–संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment