Home Box OfficeMirzapur Box Office Collection Day 10:बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दबंगई, 10वें दिन डबल डिजिट में छापे करारे नोट, 184 करोड़ के पार हुई कमाई

Mirzapur Box Office Collection Day 10:बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दबंगई, 10वें दिन डबल डिजिट में छापे करारे नोट, 184 करोड़ के पार हुई कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और 10वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ने महज 10 दिनों के भीतर 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अपने पसंदीदा किरदारों को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिससे फिल्म की कमाई रोज नए रिकॉर्ड बना रही है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल टाइट है. दूसरे हफ्ते भी इसकी कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी.

दूसरे रविवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने डबल डिजिट में बिजनेस किया है और अब यह तेजी से 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म ने 25.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग से सबको चौंका दिया था. इस कमाई ने ‘सैयारा’ (22 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (21.50 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. फिल्म का पहला वीकेंड बेहद धमाकेदार रहा, जिसमें रविवार को 36 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन दर्ज हुआ.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही कुल 148.45 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. दूसरे शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई और 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब इसके 10वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दूसरे रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस आंकड़े के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 184.95 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में ग्रोस कलेक्शन अब 220.04 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु डब में भी रिलीज किया गया है, हालांकि फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा इसके ओरिजिनल हिंदी वर्जन से आ रहा है. यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर मिर्जापुर की खौफनाक दुनिया में वापस ले जाती है, जहां कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच पावर की जंग जारी है.

फिल्म की कहानी को साल 2018 के टाइमलाइन में सेट किया गया है, जो इस वेब सीरीज के पहले सीजन के एक अनदेखे चैप्टर को पर्दे पर लाती है. साल 2018 में रिलीज हुई सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. कमाल की बात है कि सीरीज की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इस पर फिल्म बना दिया जो फायदे का सौदा साबित हुआ.

‘मिर्जापुर द मूवी’ में रसिका दुगल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं. वहीं इस बार फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान जैसे नए सितारों की एंट्री ने एंटरटेनमेंट का डोज दोगुना कर दिया है. मिर्जापुर द मूवी साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है.

बताते चलें कि अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment