Mirzapur The Movie Box Office: कॉन्ट्रोवर्सी के बीच मिर्जापुर द मूवी ने नहीं मानी हार, 300 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर | Mirzapur The Movie Box Office close to cross 300 crore Amid Controversy and hanuman ansh collection Wonder


नई दिल्ली:

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14: मिर्जापुर द मूवी इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी हुई, जिसकी वजह फिल्म का एक गाना है. हालांकि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है क्योंकि फिल्म 300 करोड़ से थोड़ा ही दूर है. हालांकि हनुमान अंश के 42वें दिन की कमाई से मिर्जापुर द मूवी की कमाई 14वें दिन भले ही आधी हो. लेकिन धीमी रफ्तार में भी फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही असर है कि फिल्म 300 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन से कुछ ही कदम दूर है. 

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मिर्जापुर द मूवी ने 14वें दिन 6,926 शोज के साथ 3.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद ग्रॉस कलेक्शन 242.14 करोड़ और नेट कलेक्शन 203.20 करोड़ कमाई भारत में पहुंची है. वहीं 14वें दिन 75 लाख ओवरसीज कलेक्शन के साथ ओवरसीज कमाई 49.75 करोड़ हुई. इसके बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.89 करोड़ तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh की कमाई के बीच ये है 2026 की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, भारत में कमाए 500 करोड़

मिर्जापुर द मूवी का 14 दिनों का कलेक्शन

डे 1- 25.75 करोड़
डे 2- 32 करोड़
डे 3- 36 करोड़
डे 4- 16 करोड़
डे 5-15.60 करोड़
डे 6- 12.55 करोड़
डे 7- 10.55 करोड़

पहले हफ्ते का कलेक्शन- 148.45 करोड़

डे 8 – 9.50 करोड़
डे 9-13.50 करोड़
डे 10- 13.25 करोड़
डे 11- 5.50 करोड़
डे 12- 5.50 करोड़
डे 13- 3.75 करोड़ 
डे 14- 3.75 करोड़

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 54.75 करोड़ 

मिर्जापुर द मूवी की कॉन्ट्रोवर्सी

 ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमेक्स से ‘शूरवीर’ गाने को हटाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में बीते दिन सुनवाई हुई, जिस दौरान कोर्ट ने CBFC से इस मुद्दे पर फैसला लेने को कहा है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सवाल करते हुए कहा कि हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जहां हम हिंसा का सम्मान कर रहे हैं? पहली नजर में गाना और सीन अच्छे नहीं लग रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मिर्जापुर फिल्म के क्लाइमेक्स में शूरवीर (महाराणा प्रताप से जुड़े) गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है.  

ये भी पढ़ें- साजन को पुकारती पत्नी, आ गया एक्स पति, 27 साल पुराना गाना बना दुल्हनों की पहली पसंद, अलका याग्निक की आवाज ने बांधा समां 




Source link

Related posts

Mirzapur The Movie box office: पंकज त्रिपाठी- अली फजल की मिर्जापुर का जलवा बरकरार, बनी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म | Mirzapur The Movie box office collection day 15 Pankaj Tripathi and Ali Fazal film continues its winning streak becoming the third highest grossing film of the year

Hanuman Ansh Box Office Day 42: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महातूफान, 42वें दिन फिर बढ़ी दर्शकों की भीड़, जानें देश-दुनियाभर में टोटल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ढेर ‘दायरा’, करीना कपूर की बड़ी फिल्म का पहले ही दिन निकला दम