Panchkula News:प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी की परंपरा शबद-कीर्तन से गूंजती हैं गलियां – On The Occasion Of The Festival Of Lights (prakash Parv), The Tradition Of The Morning Procession (prabhat Pheri) Fills The Streets With The Echoes Of Devotional Hymns (shabad-kirtan)


पंचकूला। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह निकाली गई प्रभात फेरी मोहाली के सेक्टर-89 स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर मेंे पहुंची। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान संगत ने शबद-कीर्तन और गुरबाणी का गायन करते हुए प्रभु का सिमरन किया।


स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य अमृतवेला में परमात्मा की स्तुति करना और लोगों को प्रभु भक्ति से जोड़ना है। सुबह के शांत वातावरण में नाम सिमरन करने से मन को शांति मिलती है और दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। प्रकाश पर्व से पहले प्रभात फेरी निकालने की परंपरा लोगों को गुरु साहिब की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के बताए प्रेम, सेवा, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ब्यूरो



Source link

Related posts

Rajnath Singh on Pakistan & Iran Attacks

Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Haryana Morning News : LPG टैंकर में लगी भीषण आग, अग्निवीरों का डेटा बेचने की कोशिश, गीता महोत्सव की तैयारियां तेज, हिसार-लुधियाना समेत 6 ट्रेनें तीन दिन रद्द समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें…