Home ViralPlastic Chair Seller | ये देखो ऐसे! ऐसे… कुर्सी बेचने का ऐसा तरीका देखा है? पहले चढ़ा, फिर कूदा और आखिर में जो किया, खुद देखिए

Plastic Chair Seller | ये देखो ऐसे! ऐसे… कुर्सी बेचने का ऐसा तरीका देखा है? पहले चढ़ा, फिर कूदा और आखिर में जो किया, खुद देखिए

by BollywoodNewsAndMovie


Funny Viral Video: कच्चा बादाम तो आप लोगों को याद ही होगा. कैसे एक शख्स ने बादाम बेचने के लिए ऐसा गाना बना दिया था कि देखते ही देखते वो पूरे इंटरनेट पर छा गया. अब कुछ ऐसा ही एक और दुकानदार ने किया है. फर्क बस इतना है कि इस बार गाना नहीं, बल्कि कुर्सी बेचने के लिए दुकानदार ने ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग देखते रह गए. अपनी प्लास्टिक की कुर्सी की मजबूती साबित करने के लिए शख्स ने उस पर चढ़कर जो किया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कुर्सी पर चढ़कर किया जबरदस्त टेस्ट

पहले हाथ से जांची कुर्सी की मजबूती

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लास्टिक की कुर्सी लेकर खड़ा है. वह पहले अपने हाथों से कुर्सी को दबाता और उस पर जोर लगाता है. इसके बाद वह कुर्सी की मजबूती को और बेहतर तरीके से दिखाने की कोशिश करता है. शख्स कुर्सी पर चढ़ जाता है और अपना पूरा वजन उस पर डाल देता है. यहां तक तो सब सामान्य लगता है, लेकिन अगले ही पल उसका अंदाज बदल जाता है.

कुर्सी पर चढ़ा और करने लगा डांस

शख्स कुर्सी के ऊपर खड़े होकर उछलने लगता है. वह बार-बार कूदकर यह दिखाने की कोशिश करता है कि ज्यादा वजन पड़ने के बावजूद कुर्सी टूटने वाली नहीं है. इसके बाद तो वह कुर्सी पर डांस तक शुरू कर देता है. वीडियो में कुर्सी के पैर उसके वजन के कारण थोड़े मुड़ते और लचकते दिखाई देते हैं. इसके बावजूद कुर्सी टूटती नहीं है. शख्स भी पूरे आत्मविश्वास के साथ उस पर उछलता और नाचता रहता है.

विज्ञापन

ग्राहक को ऐसे समझाई कुर्सी की ताकत

दरअसल, दुकानदार का मकसद ग्राहकों को यह दिखाना था कि उसकी प्लास्टिक की कुर्सी कितनी मजबूत है. आमतौर पर प्लास्टिक की कुर्सी खरीदते समय लोगों के मन में उसकी मजबूती को लेकर सवाल रहता है. ऐसे में इस शख्स ने किसी लंबे-चौड़े दावे के बजाय खुद कुर्सी पर चढ़कर उसका टेस्ट करके दिखा दिया. वीडियो को यूजर साजिद त्यागी ने अपने अकाउंट @ItyagiSajid से शेयर किया है. पोस्ट के मुताबिक, कुर्सी बेचने वाला उनके इलाके में आया था और इसी तरह कुर्सी की मजबूती का प्रदर्शन कर रहा था. यहां देखें वीडियो…

कुर्सी से ज्यादा डांस ने खींचा ध्यान

वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही लोगों ने इसे मजेदार अंदाज में लेना शुरू कर दिया. कई यूजर्स दुकानदार के इस अनोखे प्रमोशन को देखकर हंस रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जब दुकानदार ने खुद कुर्सी पर चढ़कर कूदना और डांस करना शुरू कर दिया तो उसकी मजबूती पर अलग से टेस्ट करने की जरूरत ही नहीं बची.

वहीं, कुछ यूजर्स मजाक में कुर्सी की कीमत पूछते नजर आए. अब यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के मनोरंजन का कारण बना हुआ है. कुर्सी बेचने निकले दुकानदार ने जिस अंदाज में उसका टेस्ट किया, उसमें कुर्सी की मजबूती से ज्यादा उसके डांस ने लोगों का ध्यान खींच लिया.



Source link

You may also like

Leave a Comment