Raebareli News: एक रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकले कीड़े, वीडियो वायरल, Raebareli Hindi News


Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र से खाद्य पदार्थों में मिलावट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नामी रेस्टोरेंट की बिरयानी में कीड़े मिलने का आरोप लगा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्राहकों में भारी आक्रोश है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार हरचंदपुर के रहने वाले सौरभ सिंह ने एक रेस्टोरेंट से बिरयानी खरीदी थी। आरोप है कि प्लेट खोलने पर उसमें कीड़े रेंगते हुए मिले। विरोध करने पर स्टाफ ने तुरंत प्लेट हटाकर मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़ित युवक ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच और रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।





Source link

Related posts

Dehradun News:मौसम बदला, वायरल ने बढ़ाई मरीजों की कतार – Weather Changes; Viral Infections Lead To Longer Queues Of

Ayodhya News:पूर्व सांसद से मारपीट का वीडियो वायरल – Video Of Assault On Former Mp Goes Viral

‘नेहा बोरा ने वर्दी पकड़ी, नाखून से नोंचा…’ वायरल फोटो वाली कांस्टेबल ने सुनाई आपबीती – neha bora viral photo constable neetu shares experience blames torn uniform ntc drmt