Ramayana Box Office: पहले ही दिन ही ‘रामायण’ ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, रफ्तार देखकर सबके उड़े होश!, Bollywood Hindi News


रिलीज से पहले ही इसका इतना बज बन गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई। इसी के साथ फिल्म से ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है।  

Ramayana Box Office Collection Till Now: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस फिल्म में रणबीर कपूर को राम और यश को रावण के अवतार में देखने के लिए बेताब थे। ये फिल्म आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। ऐसे में रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। रिलीज से पहले ही इसका इतना बज बन गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई। इसी के साथ फिल्म से ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है। खैर इन सबके बीच अब ‘रामायण’ के पहले दिन के अब तक के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने खबर लिखने तक कितना कलेक्शन कर लिया?

तीन बजे तक ‘रामायण’ ने कर ली बंपर कमाई

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब ‘रामायण’ के तीन बजे तक के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने तीन बजे तक 26.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अभी तक के आंकड़े देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फाइनल रिजल्ट काफी बेहतरीन होंगे।

जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई

हिंदी 19.27 करोड़ रुपये

कन्नड़ 3.22 करोड़ रुपये

तेलुगु 2.53 करोड़ रुपये

तमिल 97 लाख रुपये

मलयालम 45 लाख रुपये

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

स्टार्स रिएक्शन

‘रामायण’ देखने के बाद लगातार स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में रैपर बादशाह, अनुपम खेर, केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील, गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा, ‘कांतारा’ फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी, विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

धनतेरस पर ‘धनवान’ बनी थी Shah Rukh Khan की पुरानी फिल्म, 31 साल पहले आई थी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Ramayana: 5 सेकंड का सीन, ‘रामायण’ में सनी देओल-राघव जुयाल ने लूटी लाइमलाइट – Ramayana release live updates Ranbir Kapoor yash review celebs public reaction sunny deol look box office tmovh

Jailer 2 OTT Release Date: Rajinikanth on Prime Video