Sambhal News:तेजी से फैल रहा वायरल बुखार, मरीजों की बढ़ी संख्या – Viral Fever Spreading Rapidly; Number Of Patients On The Rise


संभल। मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना 200 से अधिक बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, बुखार के साथ सर्दी, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।


बुधवार को जिला अस्पताल में 987 से भी अधिक मरीजों ने उपचार के लिए पर्चा बनवाया। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने से पर्चा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टर मरीजों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की सलाह दे रहे हैं।

जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि अस्पताल में 62 मरीज भर्ती हैं। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उपचार दिया जा रहा है। तेज बुखार या लगातार लक्षण रहने पर मरीजों को चिकित्सक की सलाह से जरूरी जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। बताया कि अस्पताल में संख्या के बढ़ने के चलते दवाओं का स्टॉक पर्याप्त किया गया है।



Source link

Related posts

‘बाथरूम की इतनी इज्जत देख इमोशनल हो जाती हूं…’ जापान के Women वॉशरूम पर भारतीय महिला का रिएक्शन वायरल

‘कौन जाति हो?’ जमीन नापने पहुंचे लेखपाल ने पूछा सवाल, युवक को SC-ST एक्ट की धमकी का आरोप – hardoi land measurement lekhpal caste question sc st act threat video viral lclar

Bhagalpur News: किशनगंज: तुलसिया हाल्ट में वायरल वीडियो मामले में पांच दिनों के भीतर सभी 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News