Home ViralSiwan News ऑर्केस्ट्रा में कथित फायरिंग का वीडियो वायरल, Siwan Hindi News

Siwan News ऑर्केस्ट्रा में कथित फायरिंग का वीडियो वायरल, Siwan Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के भिखाबांध गांव के साइ टोला में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच पर कलाकारों को नृत्य करते देखा जा रहा है। इसी दौरान एक युवक मंच पर पहुंचकर कमर से हथियार जैसा दिखाई देने वाला सामान निकालता है और हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है। किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। हांलाकि इसकी सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।हालांकि, बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले एक घर पर आयोजित कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा हुआ था।

लेकिन यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एसडीपीओ महाराजगंज अमन ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment