The Paradise Box Office Day 1: ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज होते ही मचाया गदर, पहले दिन ही तोड़े इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News


नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है।

The Paradise Box Office Collection Day 1: सितंबर के आखिरी हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दी है। ऐसे में बीते दिनों यानी 24 सितंबर की साउथ की एक बेहद शानदार मूवी ने थिएटर में दस्तक दी है। हम बत कर रहे हैं तेलुगु मूवी ‘द पैराडाइज’ की। ये एक एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा है। इस मूवी को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। खास बात ये है कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक किए। तो चलिए जानते हैं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?

पहले दिन मचाया बवाल

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले यानी एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य भाषाओं में हुई कितनी कमाई

‘द पैराडाइज’ तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में 2.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 42.90 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हे।

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें नानी की ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के साथ ही पहले दिन इन 10 फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ‘राजा शिवाजी’, ‘धमाल 4’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। यहां देखें उन 10 फिल्मों के नाम और कलेक्शन…

वेलकम टू द जंगल- 15.25 करोड़

राजा शिवाजी- 12.4 करोड़ (हिंदी में)

अल्फा- 9.25 करोड़

ओ रोमियो- 9.01 करोड़

है जवानी तो इश्क होना है- 8.65

इक्कीस- 7.28 करोड़

पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़

पेद्दी- 3 करोड़ (हिंदी में)

मर्दानी 3- 4 करोड़

चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़

‘द पैराडाइज’ के बारे में

‘द पैराडाइज’ फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। ‘द पैराडाइज’ के प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था। फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा नानी जल्द ही Bloody Romeo मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:’द पैराडाइज’ ने की दमदार शुरुआत; ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ की कमाई पर पड़ा कितना असर? – Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie Latest Collection And Earning

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने ‘महावतार नरसिम्हा’ से छीना ताज, 49वें दिन बजट से अधिक कमाई, ‘मिर्जापुर’ की बत्ती गुल – box office hanuman ansh beats mahavatar narasimha on day 49 mirzapur the movie collection day 21

“ह्यूमन ट्रैफिकिंग कैंप” वियतनामी बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष पर है।