सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया. अब ये फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के आखिरी फेज में है. दरअसल 23 अक्टूबर, शुक्रवार को ‘उड़ता तीर’ और कुछ दूसरी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनके चलते पूरे भारत में इसके शो न के बराबर रह जाएंगे. ऐसे में क्या ये तमन्ना भाटिया की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाई? चलिए यहां जानते हैं.
‘द वन’ ने 28 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस बॉलीवुड फैंटेसी थ्रिलर ने अपने चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन सिर्फ 5 लाख रुपये की कमाई की जिससे साफ है कि ये फिल्म अब बड़े पर्दे से हटने को तैयार है. इस बीच फिल्म ने रिलीज के 28 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 70.20 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है, जो कि 83.27 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के बराबर है।.अब यहां से इसकी कमाई में बहुत ज़्यादा इजाफा होने की उम्मीद नहीं है और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 71 करोड़ रुपये (नेट) से थोड़ा कम रहने की संभावना है.
तमन्ना भाटिया की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी ‘द वन’ ?
‘द वन’ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर तमन्ना भाटिया की हाईस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म तो नहीं बन पाई लेकिन ये एक्ट्रेस की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. नंबर 1 पर पहुंचने के लिए, इसे ‘एंटरटेनमेंट’ (72.02 करोड़) को पीछे छोड़ना था. इसके लिए इसे 2 करोड़ और कमाने पड़ेंगे. शुरुआत में यह लक्ष्य हासिल होता दिख रहा था, लेकिन ‘दृश्यम 3’ और फिर ‘जेलर 2’ के आने के बाद, इस फिल्म की रफ़्तार पूरी तरह थम गई. अब ‘द वन’ के लिए ‘एंटरटेनमेंट’ का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन लग रहा है. इसलिए, यह फैंटेसी थ्रिलर फ़िल्म अब तमन्ना की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म के रूप में ही अपना सफर खत्म करेगी.
ये हैं तमन्ना भाटिया की हाईस्ट बॉलीवुड फिल्में
- एंटरटेनमेंट – 72.02 करोड़
- द व्वान – 70.20 करोड़ (28 दिन)
- हमशक्ल्स – 63.72 करोड़
- हिम्मतवाला – 47.45 करोड़
‘द वन’ के बारे में
‘द वन’ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसे एकता कपूर, शोभा कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया है. यह बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. यह फ़िल्म 25 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई थी.