Home Box OfficeToxic Box Office: टॉक्सिक ने पहले ही दिन जड़ा शतक, वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो और भी शॉकिंग!, Bollywood Hindi News

Toxic Box Office: टॉक्सिक ने पहले ही दिन जड़ा शतक, वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो और भी शॉकिंग!, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Toxic Box Office Day 1: यश की टॉक्सिक का ओपनिंग डे काफी शानदार रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 4 फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। 

यश की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही शानदार कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने चार फिल्मों को फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं टॉक्सिक ने किस भाषा में की है कितनी कमाई?

यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कितनी की कमाई?

sacnilk.com के मुताबिक, टॉक्सिक ने पहले दिन 101.10 करोड़ (नेट) की कमाई की है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रहा है। वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 140.75 करोड़ (ग्रॉस) रहा है।

टॉक्सिक ने इस फिल्मों को पछाड़ा

टॉक्सिक की अब तक की टॉप 10 ओपनिंग वाली भारतीय फिल्मों में हो गई है। फिल्म का नंबर इस लिस्ट में नंबर 10 है। टॉक्सिक ने चार फिल्मों को पछाड़ा है। टॉक्सिक ने कल्कि 2898 एडी के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा कमाई की है। यश की फिल्म ने सालार, आदिपुरुष और साहो को पछाड़ा है।

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (ऑल टाइम) कमाई
पुष्पा 2 174.9 करोड़
धुरंधर 2 145 करोड़
आरआरआर 133 करोड़
बाहुबली 2 121 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 116 करोड़
टॉक्सिक 101.10 करोड़
कल्कि 2898 एडी 95.3 करोड़
सालार 90.7 करोड़
आदिपुरूष 86.75 करोड़
साहो 84.75

यश की लगातार दूसरी 100 करोड़ करने वाली फिल्म

टॉक्सिक यश की लगातार दूसरी 100 करोड़ (पहले दिन) करने वाली फिल्म है। साल 2022 में रिलीज हुई केजीएफ 2 ने पहले 116 करोड़ की कमाई की थी। केजीएफ 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। टॉक्सिक का ओपनिंग डे कलेक्शन भी इस ओर इशारा कर रहा है कि यश की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है।

किस भाषा में की कितनी कमाई?

टॉक्सिक ने सबसे ज्यादा कमाई कन्नड़ भाषा में की है। फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ कमाए हैं। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 23.30 करोड़ की कमाई की है। तेलुगु भाषा में 16 करोड़ की कमाई की है। तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम भाषा में 1.30 करोड़ की कमाई की है।

यश की टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। यश के साथ फिल्म में हुमा कुरैशी, नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

You may also like

Leave a Comment