triple riding viral video | अरे… अरे ये क्या! चालान से बचने के लिए किया गजब का जुगाड़, पुलिसवाला भी रह गया हैरान


Viral Video: सोचिए, सड़क पर ट्रैफिक के बीच आप बाइक पर जा रहे हों और अचानक सामने ट्रैफिक पुलिस वाला नजर आ जाए… दिल की धड़कन तो बढ़ेगी ही! लेकिन इस वीडियो में पुलिसकर्मी को देखते ही एक शख्स ने ऐसा ‘जादू’ किया कि बाइक पर तीन लोग से सीधे दो रह गए. उसे लगा कि शायद पुलिस की नजर से बच जाएगा, लेकिन कॉन्स्टेबल ने उसकी पूरी चाल पकड़ ली. इसके बाद जो हुआ, वो देखने लायक है.

पुलिस को देखते ही खुली पोल

दरअसल, सड़क पर काफी ट्रैफिक था और इसी बीच ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की नजर एक बाइक पर पड़ी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. कॉन्स्टेबल जैसे ही उनकी तरफ बढ़ा, तभी कुछ ऐसा हुआ कि बाइक पर सवार लोगों की गिनती अचानक बदल गई. आखिर एक शख्स कहां गायब हो गया? यहीं से शुरू होता है पूरा मजेदार खेल.

‘तीन से दो कैसे हो गए?’

पुलिसकर्मी के पास पहुंचते ही बाइक पर बैठा एक व्यक्ति तुरंत नीचे उतर गया और बिना कुछ कहे ऐसे आगे बढ़ने लगा, जैसे उसका बाइक से कोई लेना-देना ही न हो. उसे शायद लगा कि इस तरह पुलिस की नजरों से बच जाएगा. लेकिन कॉन्स्टेबल की नजरें पहले ही उसकी चाल पकड़ चुकी थीं. पुलिसकर्मी ने उसे जाते हुए देखा तो तुरंत रोक लिया. फिर मजेदार अंदाज में पूछा, ‘अरे कहां जा रहे हो… तीन से दो कैसे हो गए?’ इसके बाद वह हंसते हुए कहता है कि अभी तो बाइक पर तीन लोग थे, अचानक दो कैसे रह गए.

ऑटो से जाने की सलाह

बस, यही वो पल था जिसने पूरे वीडियो को मजेदार बना दिया. शख्स ने पुलिस को देखते ही खुद को बाइक से अलग करने की कोशिश तो की, लेकिन कॉन्स्टेबल ने उसकी ‘जादू की ट्रिक’ पकड़ ली. इसके बाद मामला सिर्फ चालान तक नहीं पहुंचा. कॉन्स्टेबल ने शख्स को समझाया कि बाइक पर तीन लोगों के बैठने के बजाय वह ऑटो से जाए. यानी पुलिस से बचने के लिए की गई छोटी-सी तरकीब आखिरकार काम नहीं आई.

विज्ञापन

चालान नहीं, हेलमेट पहनाकर दिया सेफ्टी का सबक

लेकिन वीडियो में इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों का ध्यान और ज्यादा खींच लिया. कॉन्स्टेबल ने बाइक चालक को सही तरीके से हेलमेट पहनाया और उसे सुरक्षित सफर की अहमियत भी समझाई. यानी मजाक-मजाक में नियम तोड़ने की कोशिश पकड़ने वाला पुलिसकर्मी आखिर में सड़क सुरक्षा का संदेश देता नजर आया. यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल नितिन के इंस्टाग्राम अकाउंट @thenitinmavi से शेयर किया गया था. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जादू हो गया 3 से 2… जादू मत करो सुरक्षित चलो.’  यहां देखें वीडियो…

लोग बोले- ‘आपका डर ही काफी है सर!’

वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इसे 24 लाख से ज्यादा व्यूज और 47 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके थे. कमेंट सेक्शन में भी लोग कॉन्स्टेबल के अंदाज की तारीफ करते दिखे. एक यूजर ने लिखा कि जनता को जागरूक करने का यह विनम्र तरीका है. दूसरे ने कहा कि ऐसे ही अधिकारी होने चाहिए. वहीं एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘जादू नहीं सर, आपके खौफ से… आपका डर ही काफी है सर!’ यानी पुलिस को देखते ही तीन से दो होने की कोशिश तो हुई, लेकिन कॉन्स्टेबल की नजरों से ‘जादूगर’ बच नहीं पाया.



Source link

Related posts

GYM में इन लड़कियों ने किया डांस, देख छूट गए लोगों के पसीने, वायरल वीडियो..

ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल – Three People Riding Single Bike Then The Trickery Was Exposed Before The Traffic Police Viral Video

Ranbir Kapoor Tried To Blow Out Sparkle Candle On His Birthday Video Goes Viral Users Comment – Entertainment News: Amar Ujala