uttar pradesh kanpur 10 big news evening morning bulletin nagar nigam mayor sansad mp Pandu river flood video


नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें…नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडेय और बागी पार्षदों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कौशलपुरी मंडल के महामंत्री मनीष बाजपेई ने मेयर के बेटे पर मोबाइल छीनने और कार्यालय में जाने से रोकने का आरोप लगाय

.

अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए…

1. कानपुर में नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने में 3-पर FIR:बिरहाना रोड दवा मार्केट से कई राज्यों में सप्लाई हो रही थी वैक्सीन

कानपुर की कलक्टरगंज पुलिस ने नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने के मामले में दो फर्मों के तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिरहाना रोड की दो फर्मों से दिल्ली समेत कई राज्यों में नकली वैक्सीन की सप्लाई हो रही थी।

दिल्ली के ड्रग विभाग के इनपुट पर कानपुर के ड्रग विभाग ने जांच की कानपुर से दिल्ली समेत कई राज्यों में नकली वैक्सीन की सप्लाई होने के साक्ष्य मिले। जांच पूरी होने के बाद कानपुर की औषधि निरीक्षक ने दोनों फार्मों के मालिक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पढ़िए पूरी खबर

2. कानपुर में शव देख पत्नी बेसुध हुई, बेटी लिपटकर रोई:अपार्टमेंट में चाचा-भतीजे की मौत हुई थी, 5 घंटे हंगामे के बाद मालिक ने शर्तें मानीं

कानपुर में शनिवार को बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई थी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सुबह लगभग 7 बजे शव घर पहुंचा तो उनके परिवार वालों और रिश्तेदारों का आक्रोश फूट पड़ा।

परिवार के लोगों ने अपार्टमेंट मालिक रीना सिंह के काकादेव स्थित स्कूल कानपुर पब्लिक इंटर कालेज के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा, एक सदस्य को 20 हजार रुपए महीने की नौकरी और अच्छे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने की मांग अपार्टमेंट मालिक से की गई थी। पढ़िए पूरी खबर

3. कानपुर के 5000 घरों में पानी, बाल्टी-मोटर से निकाल रहे; किचन में सिलेंडर तैर रहा, बेड डूबा; खाना बना नहीं पा रहे लोग

कानपुर में लगातार बारिश के बाद कल्याणपुर आवास विकास-3 के हालात बिगड़ गए हैं। रविवार सुबह तेज बारिश रुक गई, लेकिन नाला ओवरफ्लो होने से नाली और सीवर का पानी घरों में पहुंच गया। कहीं बेडरूम में पानी है तो कहीं पूरा ग्राउंड फ्लोर जलमग्न है। कई घरों में दो से तीन फीट तक पानी भरा है।

कल्याणपुर आवास विकास, बारासिरोही और मिर्जापुर के करीब 5 हजार घर इस संकट से जूझ रहे हैं। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर

4. कानपुर-दवा कारोबारी की बहू शालू जेल से आएगी बाहर:4 बिंदुओं पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार, बेटे सुब्रत ने ही विशाल को दी थी चाबी

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या मामले में बेगुनाह शालू के पक्ष में पुलिस ने चार बिंदुओं पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार की है। 9 पेज की इस रिपोर्ट पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद शालू की रिहाई का रास्ता साफ होगा।

कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट के फ्लैट नंबर सी-104 में पांच सितंबर की तड़के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। गले और शरीर पर चाकू के 17 गंभीर घाव मिले थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुपारी किलर पूर्व नौकर विशाल गौतम और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पढ़िए पूरी खबर

5. बंटी विवाद में भड़कीं महापौर प्रमिला पांडेय:बोलीं-सांसद-विधायक के बेटे साथ काम कर रहे तो मेरे बेटे से सबको आपत्ति क्यों?

जब सांसद के बेटे सब काम कर सकते हैं… सांसद का भाई ऑफिस में बैठ सकता है… विधायकों के भाई भी सब कुछ कर सकते हैं, तो फिर मेयर का बेटा नगर निगम के ऑफिस में क्यों नहीं बैठ सकता है? यह बातें मेयर प्रमिला पांडेय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कही।

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय और बागी पार्षदों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सदन की बैठक के दौरान कौशलपुरी मंडल के मंत्री मनीष बाजपेई को समिति कक्ष में रोके जाने और पुलिस को सौंपने के आरोपों पर अब महापौर ने खुलकर जवाब दिया है। महापौर ने अपने बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी का बचाव करते हुए बागी पार्षदों पर कई गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए पूरी खबर

6. BJP का सेवा संकल्प अभियान:कानपुर सांसद दिव्यांग बच्चों से मिलने अंध विद्यालय पहुंचे, बोले- अनुशासन कोई इनसे सीखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए भाजपा के सेवा संकल्प माह के तहत रविवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां दिव्यांग बच्चों से संवाद किया और उनके साथ समय बिताया। बच्चों के भोजन और स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई गई।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सांसद को धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने वादे को निभाया था और संसद भवन में घुमाया था। बच्चों से संवाद के दौरान सांसद ने बच्चों के अनुशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह अपने जन्मदिन के अवसर पर इस विद्यालय में आए थे। उस दौरान भी उन्होंने बच्चों में अनुशासन देखा था। पढ़िए पूरी खबर

7. चप्पल विवाद पर सपा पार्षद बोले-इसका भी जवाब देंगे:कानपुर निगम के सदन में बहस के बाद बयानबाजी, BJP पार्षद ने कहा-मेयर एक्शन लें

कानपुर नगर निगम सदन में शनिवार को सपा और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। वार्ड 76 से सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई और वार्ड 79 से भाजपा पार्षद विकास जायसवाल आमने-सामने आ गए। चप्पल दिखाने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि रजत बाजपेई भाजपा पार्षद की ओर बढ़े, जिन्हें सदन में मौजूद अन्य पार्षदों ने रोक लिया। पढ़िए पूरी खबर

8. कानपुर में बारिश से सड़क-गलियों में भरा पानी-VIDEO:लोगों के घरों तक पहुंचा, मोटर से बाहर निकाला; RTO से चौराहों तक जलभराव

कानपुर में गुरुवार से लगातार 56 घंटे हुई बारिश से शहर की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। रास्तों पर वाहन फंस गए, जबकि कई बस्तियों में घरों के अंदर तक पानी भर गया। लोगों को कमरों से पानी निकालने के लिए टुल्लू मोटर और रबर पाइप का सहारा लेना पड़ा। किचन में रखे सिलेंडर भी गंदे पानी में डूब गए। पढ़िए पूरी खबर

9. कानपुर में बारिश से जमीन धंसी, 30 फीट गहरा गड्ढा:महिला ने बच्चों का बचाया, पुलिस-राजस्व टीम जांच को पहुंची

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में 48 घंटे से हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह महाराजपुर के सिकठिया गांव में जमीन अचानक धंस गई। इससे करीब 25 से 30 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गड्ढे के पास स्थित मकान की दीवार पर भी खतरा बना हुआ है।

यह गड्ढा रविवार सुबह करीब 7 बजे पप्पू दिवाकर के पुराने मकान की रसोई वाली जगह पर बना। ग्रामीणों के मुताबिक इसकी चौड़ाई करीब 2 से 3 फीट है। पप्पू का सैकड़ों साल पुराना मकान पिछली बारिश में गिर चुका था। इसके बाद उन्होंने बगल में नया मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। पढ़िए पूरी खबर

10. 5 बागी पार्षदों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से शिकायत की; जिलाध्यक्ष बोले-मंडल मंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं, नगर निगम में बंटी ने की थी अभद्रता

कानपुर नगर निगम मुख्यालय में सदन की बैठक के दौरान भाजपा के कौशलपुरी मंडल मंत्री मनीष बाजपेई के साथ हुई घटना को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को भाजपा के बागी पांच पार्षदों ने कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू से शिकायत कर पूरे मामले में जांच की मांग की।

दूसरी ओर महापौर प्रमिला पांडेय ने भी कहा है कि वह इस मामले को भाजपा संगठन के सामने रखेंगी और इन पार्षदों की शिकायत सबूतों के साथ करेंगी। पढ़िए पूरी खबर



Source link

Related posts

विश्व हृदय रोग दिवस :सुबह की सैर, योग का संग… दिल को मिलेगी सेहत की नई उमंग – A Morning Walk Paired With Yoga… Will Fill Your Heart With A Fresh Zest For Health

Dhanbad News: बिजली रही गुल, सुबह पानी को तरसे हजारों लोग, Dhanbad Hindi News

Lakhimpur Kheri News:रपटा पुल पर युवक के डूबने की सूचना, सुबह होगा रेस्क्यू – Information About A Young Man Drowning On The Rapta Bridge, Rescue Will Take Place In The Morning