Varanasi News:प्रभाती सत्र में गूंजा मौसमी चटर्जी का मधुर स्वर – Moushumi Chatterjee’s Melodious Voice Resonated In The Morning Session


वाराणसी। रविवार को सुबह-ए-बनारस, आनंद कानन में प्रभाती सत्र का आयोजन हुआ। इस मौके पर कोलकाता की सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ गायिका मौसमी चटर्जी ने गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने राग भैरव पर आधारित रटत तेरा नाम, मन सुमरत निशदिन… गीत से कार्यक्रम की शुरुआत कर सूर्य का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बाजे मुरलिया बाजे…भजन की प्रस्तुति दी जिसे सुन कर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम में मौसमी चटर्जी के साथ पंकज राय ने तबले पर और मोहित साहनी ने संवादिनी पर संगत दी। सभी कलाकारों को सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद




Source link

Related posts

Kaithal News:सुबह मौसम सुहावना, दोपहर बाद फिर उमस ने सताया – The Weather Was Pleasant In The Morning, But Humidity Became Bothersome Again After Midday

Bhadohi News:सुबह बारिश, दोपहर होते ही खिली धूप से गर्मी – Rain In The Morning; By Afternoon, Bright Sunshine Brought The Heat

Kaithal News:कैथल से गुरुग्राम की सुबह की सीधी बस सेवा बंद, यात्री परेशान – Morning Direct Bus Service From Kaithal To Gurugram Discontinued; Passengers Inconvenienced