Home ViralVIDEO: ‘पहले पत्थर से मारा, फिर लात-घूंसों से पीटा’, पुणे में बीच सड़क ऑटो ड्राइवर से बदसलूकी – pune man beaten auto driver in mid road video goes viral lcly

VIDEO: ‘पहले पत्थर से मारा, फिर लात-घूंसों से पीटा’, पुणे में बीच सड़क ऑटो ड्राइवर से बदसलूकी – pune man beaten auto driver in mid road video goes viral lcly

by BollywoodNewsAndMovie


महाराष्ट्र के पुणे में बीच सड़क ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना FC रोड की बताई जा रही है, जहां मामूली विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर ऑटो रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट की. आरोपी ने पहले ड्राइवर को लात-घूंसों से पीटा और फिर सड़क से बड़ा पत्थर उठाकर ऑटो के पीछे दौड़ पड़ा.

वायरल वीडियो में सड़क के बीच पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. युवक पहले ऑटो को रोकता है और ड्राइवर के साथ हाथापाई शुरू कर देता है. इसके बाद वह ड्राइवर को लात और घूंसों से पीटता नजर आता है. कुछ देर बाद युवक सड़क से एक बड़ा पत्थर उठा लेता है और ऑटो की तरफ दौड़ता है. इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि घटना के कारण FC रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. सड़क पर मारपीट होने से वहां से गुजर रहे लोगों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

किस बात पर हुआ विवाद?
फिलहाल ऑटो ड्राइवर और युवक के बीच विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस केस दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की ओर से घटना, आरोपी की पहचान और विवाद की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

फिलहाल वायरल वीडियो घटना के दौरान हुई मारपीट की तस्वीर सामने रखता है, लेकिन पूरे मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment