Home ViralWatch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा

Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के प्रचार को अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस दौरान न सिर्फ प्रत्याशियों ने बल्कि प्रमुख दलों के बड़े नेताओं ने भी प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है. बुधवार (14 अक्टूबर) को वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शिक्षक स्नातक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे. 

इस दौरान मंच का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से शिक्षक MLC प्रत्याशी पर किसी बात को लेकर यूपी  सीएम  नाराज हो गए. हालांकि बातचीत के दौरान खुद शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने इस विषय को लेकर पूरी बात स्पष्ट कर दी है. 

सीएम योगी के वायरल अंदाज पर क्या बोले प्रत्याशी

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित शिक्षक स्नातक सम्मेलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद मिश्रा की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक पर्ची दिखाई जाती है, जिस पर यूपी सीएम का हैरान करने वाला प्रतिक्रिया सामने आता है. मानों वह प्रत्याशी पर नाराज हो गए. 

हालांकि इस मामले में जब प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद मिश्रा से एबीपी लाइव ने फोन कॉल के माध्यम से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हम सभी को मार्गदर्शन मिला है. उनकी मौजूदगी हमें एक नई ऊर्जा प्रदान की है. उन्होंने इस चुनाव को लेकर हमारा हौसला बढ़ाया और हमसे पूछा कि चुनाव की तैयारी ठीक चल रही है. किसी भी प्रकार की जरूरत होगी तो जरूर बताइएगा.

मंच पर मौजूद रहे भाजपा के नेता

अक्टूबर महीने में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दौरे पर हैं. वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में यूपी एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से अन्य मंत्री और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. 

बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- ‘इस जन्म में तो…’



Source link

You may also like

Leave a Comment