Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान ने 3 घरवालों को दिया खतरे का फरमान, काजी की तारीफ, किसका छिनेगा जीवनदान? – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 07 written update in hindi 12 september 2026


‘बिग बॉस 20’ के पहले वीकेंड का वार में आप सबका स्वागत है। सलमान खान घरवालों की क्लास लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कुछ लोगों की जमकर तारीफ भी की है और कुल मिलाकर ये यादगार वीकेंड का वार होने वाला है। पढ़िए हाइलाइट्स।

वीकेंड का वार
‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार आ गया है। सलमान खान पूरे जोश में घरवालों का बैंड बजाने और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, सलमान उन लोगों की तारीफ भी करेंगे जिन्होंने इस हफ्ते एंटरटेन किया है। काजी ने तो पूरे देश के साथ सलमान का भी दिल जीत लिया है। साथ ही, घर में पहला ऐसा टास्क होगा जहां घरवाले एक-दूसरे को टार्गेट करेंगे। इसमें अमन और आसिफ ने जमकर भड़ास निकाली है।

सलमान खान ने गाने पर डांस करते हुए वीकेंड का वार एपिसोड में एंट्री मारी। उन्होंने दिखाया कि एपिसोड शुरू होने से पहले घरवालों ने क्या किया। कनिका और यंग में फिर से कहासुनी हो जाती है। यंग कनिका को कहते हैं कि वो सो क्यों रही हैं। कनिका भी उनसे भिड़ जाती हैं। फिर गुल्लू और स्काउट की भी लड़ाई होती है थाली को लेकर कि किसने उठाकर नहीं रखी। उदिति कहती हैं कि कोई भी परिवार पर ना जाए।

अमन गांधी से आसिफ की तगड़ी लड़ाई

अमन गांधी और आसिफ में इस बात को लेकर बहस हो जाती है कि डाइनिंग टेबल पर डब्बा किसने रखा है। वो डब्बा आसिफ का था जिसे लेकर अमन उनसे भिड़ जाते हैं। दोनों खूब गाली-गलौज करते हैं। अमन आसिफ को गंवार भी कहते हैं। वो उन्हें मक्खन कहते हैं। आसिफ कहते हैं कि बाहर मिल तब बताऊंगा। मारपीट तक बात आने से पहले घरवाले संभाल लेते हैं।

माही, आम्रपाली और कनिका को सलमान की सलाह

सलमान माही से पूछते हैं कि वो अपने बच्चों को मिस कर रही हैं या नहीं। आम्रपाली से कहते हैं कि क्या उनकी तरफ से कोई कमी रह गई या घर में सबकुछ ठीक है। कनिका से वो कहते हैं कि क्या उनके मुताबिक सब ठीक चल रहा है। वो ये भी कहते हैं कि जो आप कर रही हैं वो ही करिए। सलमान कनिका को हर तरीके से गेम को लेकर डायरेक्शन देते हैं।

काजी का रॉकस्टार वाइब, मैरी कॉम का गाना

सलमान खान बताते हैं कि घर में कितने भी स्टार्स हैं लेकिन रॉकस्टार एक ही है वो हैं काजी तौकीर। काजी से वो खुद को सिखाने के लिए कहते हैं। काजी खड़े होकर ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी’ वाला स्टेप करते हैं, उनके पीछे सभी घरवाले भी ऐसा करते हैं। फिर सभी घरवारे एक्टिविटी एरिया में जाते हैं। यहां मैरी कॉम गाना गाती हैं। फिर यंग एक रैप भी करते हैं।

काजी और यंग के साथ हुआ टास्क

एक टास्क घर में शुरू होता है। काजी और यंग में से एक के सामने मुंह पर पानी मारना होता है जो ज्यादा इरिटेट करता है। दोनों में से एक को म्यूट करना होता है। घरवालों में से ज्यादातर लोग काजी को म्यूट कराना चाहते हैं। फिर सलमान खान अरिश्फा खान से उनकी उम्र पूछते हैं। वो कहते हैं कि कुछ तो बचकांड चीजें वो कर रही हैं कि लोग उन्हें बच्चा बोल रहे हैं।

अरिश्फा ने घरवालों को दीं बच्चों वाली चीजें

सलमान खान एपिसोड में आगे एक और टास्क करवाते हैं। वो अमन को प्रैम लाने के लिए कहते हैं। सलमान कहते हैं कि टास्क में बताना है कि बच्चों की कौन सी चीजों से कौन रीलेट करता है और किस पर सूट होते हैं ये प्रॉप्स। अरिश्फा कनिका, लव और आम्रपाली का नाम सबसे पहले लेती हैं। वो लव को डायपर देती हैं। काजी को झुनझुना देती हैं। प्रैम वो आसिफ को दे देती हैं।

टास्क में बॉस और लॉस किसके हिस्से?

सलमान फिर से एक टास्क करवाते हैं। इसमें घर में एक को बॉस और एक को लॉस बताना होता है। यानी कौन बॉस कर रहा है और कौन लॉस कर गया। स्काउट लॉस में अमन और बॉस में यंग का नाम लेते हैं। यंग ने बॉस में आसिफ और लॉस में कनिका का नाम लिया। आसिफ ने रोहैद का नाम बॉस में लिया और लॉस में अमन का नाम लिया। रोहैद बॉस में रीति और लॉस में अमन का नाम लेते हैं। माही बॉस में काजी और लॉस में लव का नाम लेती हैं। उदिति बॉस में काजी और लॉस में लव की नाम लेती हैं। अमन बॉस में काजी और लॉस में स्काउट का नाम लेते हैं। अरिश्फा बॉस में काजी और लॉस में लव का नाम लेती हैं। काजी बॉस में अरिश्फा और लॉस में आम्रपाली का नाम लेते हैं। रीति बॉस में रोहैद और लॉस में काजी का नाम लेती हैं। आम्रपाली बॉस में मैरी कॉम और लॉस में उदिति का नाम लेती हैं। लव बॉस में मैरी कॉम और लॉस में अमन का नाम लेती हैं। मैरी कॉम बॉस में आम्रपाली और लॉस में आसिफ का नाम लेती हैं। गुल्लू बॉस में काजी और लॉस में स्काउट का नाम लेते हैं। ईशा बॉस में मैरी कॉम और लॉस में स्काउट का नाम लेती हैं। कनिका बॉस में काजी और लॉस में स्काउट का नाम लेती हैं।

सलमान ने इन घरवालों को जगाया

सलमान खान ने टास्क कराने के बाद ये कहा कि घरवाले कुछ ऐसा भी कर रहे हैं जो बताने लायक नहीं है। वो घरवालों को कहते हैं कि खुद को भी देखें फिर दूसरों को बोलो। सलमान उदिति, रोहैद और रीति जैसे कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि उन्हें जागने और गेम खेलने की जरूरत है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

वीकएंड का वार:’बिग बॉस 20′ से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Arishfa Khan Kanika Mann Love Gill And Uditi Singh About To Out Of Home

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के माथे पर लगा वो छोटा स्टिकर क्या, निकालकर खा गए सिंगर?, Tv Hindi News

वीकेंड का वार: BB20 में सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की छिनी पावर, आम्रपाली को मिला रिजेक्शन!