Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 6 september 2026 morning top news headlines ntc


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले PCB ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

पाकिस्तानी टीम में मचा हड़कंप, PCB ने जब्त किए खिलाड़ियों के फोन, कहीं मैच फिक्सिंग का तो मामला नहीं? 

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा एक और विवाद में घिर गया है. एजबेस्टन में होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले PCB ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए. हालांकि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और बोर्ड ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. 

पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, खतरे के निशान से ऊपर गंगा, बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा 

बिहार की राजधानी पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया, जो 2016 के उच्चतम स्तर से 5 सेंटीमीटर ऊपर है. पटना समेत राज्य के 11 जिलों की 300 से ज्यादा पंचायतें पानी से घिर चुकी हैं, जिससे करीब 16.85 लाख आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई है. गंगा के साथ-साथ कोसी, गंडक और बागमती जैसी प्रमुख नदियां भी लाल निशान से ऊपर बह रही हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: टिन्नू यादव समेत सभी 8 आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत 

राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत शनिवार को 18 सितंबर तक बढ़ा दी गई. अयोध्या की एंटी-करप्शन कोर्ट ने यह आदेश दिया. आरोपियों में ज्यादातर बैंक कर्मचारी हैं, जो मंदिर में दान की गिनती से जुड़े थे. अब तीन आरोपियों की ज़मानत अर्ज़ियों पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी. 

90% तक पॉल्यूशन कम करेगी ये डिवाइस, गडकरी ने IIT दिल्ली की तकनीक को दी हरी झंडी 

IIT दिल्ली से विकसित तकनीक पर आधारित एक सस्ती डिवाइस पुरानी डीजल गाड़ियों में लगाई जाएगी. दावा है कि इससे प्रदूषण फैलाने वाले कणों में 90% तक कमी आ सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस तकनीक को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है. इस तकनीक का नाम रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस है. 

हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह के अस्पताल में चल रहा था इलाज 

झारखंड के गिरिडीह से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. उनकी पार्थिव देह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में है. सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने थे. दोनों ही बार उन्होंने JMM के टिकट पर चुनाव जीता.

दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल, यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिया ये संदेश 

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वे उपराज्यपाल पद का कार्यभार संभालेंगे. 62 वर्षीय दिनेश शर्मा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं.

IND vs PAK: दुबई में बजा भारत का डंका! पाकिस्तान को चटाई धूल, मैच में एक साथ बने कई धांसू रिकॉर्ड 

महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. दुबई में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9वें ओवर में छक्का जड़ते हुए टीम को एक आसान सी जीत दिला दी.   

कर्नाटक में खत्म होगा NPS, पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी सरकार, डिप्टी CM का बड़ा ऐलान 

कर्नाटक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने की तैयारी है. डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि सरकार जल्द ही नई पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी. उन्होंने इसे राज्य सरकार का महत्वपूर्ण फैसला बताया. दरअसल, कर्नाटक में OPS की बहाली लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा अहम मुद्दा रही है. 

दिल्ली-NCR में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों के लिए भी जारी की चेतावनी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं.

100 करोड़ पार ‘हनुमान अंश’, डायरेक्टर ने नहीं ली फीस, 5 महीने खाए फल, रोज हनुमान चालीसा का किया पाठ 

नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 117.46 करोड़ रुपये हो गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 99.29 करोड़ तक पहुंच गया है.दिलचस्प बात यह है कि टॉक्सिक और मिर्जापुर, बंटवारा 1947 जैसी बड़ी स्टारकास्ट की फिल्मों के सामने भी हनुमान अंश मजबूती से खड़ी है.  

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News