Home Hollywood‘अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए…’, शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

‘अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए…’, शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ‘जोश’ (Josh) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से एक भावुक अपील की है। अपनी खराब सेहत से जूझ रहे शरद ने इंडस्ट्री से आर्थिक, नैतिक और मानसिक समर्थन मांगा है।

अभिनेता का यह भावुक वीडियो तब सामने आया है, जब उनके चार पालतू कुत्तों को एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में भेजे जाने की खबर वायरल हुई थी। दरअसल, अपनी खराब सेहत के कारण शरद के लिए इन कुत्तों की देखभाल करना मुश्किल हो गया था।

पहले भी शेयर कर चुके हैं वीडियो

इससे पहले, शरद ने स्पष्ट किया था कि वह किसी आर्थिक संकट का सामना नहीं कर रहे हैं और बस जनवरी 2027 से काम पर वापस लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह पैर की चोट से उबर रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, हाल ही में आए एक वीडियो में अभिनेता ने अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में बात की और इंडस्ट्री के अपने वरिष्ठ साथियों से मदद की अपील की।

वीडियो शेयर कर शरद ने मांगा काम

इस वीडियो ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने शरद कपूर से मुलाकात की।वीडियो में शरद कपूर ने कहा,’मैं सिंटा से अपील करना चाहता हूं कि मैं अच्छे काम की तलाश में हूं. मुझे आपकी मदद की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि आपने हमेशा कलाकारों का समर्थन किया है। थोड़ा नैतिक सहयोग भी मेरे लिए काफी है। मैं एक अच्छा अभिनेता हूं और आप यह जानते हैं। पैसे मेरी समस्या नहीं हैं, मैं सिर्फ दोबारा काम शुरू करना चाहता हूं।’

Sharad (1)

शरद कपूर जोश के अलावा कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। उनके इस भावुक संदेश के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की आर्थिक और पेशेवर असुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

शरद को मिला हॉलीवुड से ऑफर

एक तरफ जहां सोनू सूद और सलमान खान ने उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं उनके हाथ एक अच्छा प्रोजेक्ट भी लगा है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर एक बड़ी हॉलीवुड मूवी का ऑफर मिल चुका है।





Source link

You may also like

Leave a Comment