Home HollywoodSharad Kapoor in Hollywood: बॉलीवुड से मांगा काम, अब हॉलीवुड में मिली फिल्म! शरद कपूर के करियर में आया बड़ा ट्विस्ट – sharad kapoor set for hollywood debut after viral video asking work bollywood tmovj

Sharad Kapoor in Hollywood: बॉलीवुड से मांगा काम, अब हॉलीवुड में मिली फिल्म! शरद कपूर के करियर में आया बड़ा ट्विस्ट – sharad kapoor set for hollywood debut after viral video asking work bollywood tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


शाहरुख खान की फिल्म जोश में काम करने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनके एक वीडियो ने लोगों के बीच दोबारा सनसनी मचाई है. उन्होंने बॉलीवुड से काम की मांग की है, क्योंकि वो कुछ परेशानी में चल रहे हैं. उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिस कारण से उन्हें अपने पालतू कुत्तों को भी खुद से दूर करना पड़ा. 

शरद का वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिन लोगों ने उन्हें फिल्मों में काम करते देखा, वो उनके लिए परेशान हुए. इस मुद्दे पर AICWA की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया. उन्होंने भी इंडस्ट्री से अपील की कि वो एक्टर को काम दें. अब अपने वायरल वीडियो पर शरद कपूर ने सफाई देते हुए बताया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है जिसके कारण उन्हें अपने पालतू कुत्तों को एनिमल शेल्टर में छोड़ना पड़ा. 

क्यों पालतू कुत्तों को छोड़ा एनिमल शेल्टर?

HT को दिए इंटरव्यू में शाहरुख के को-स्टार शरद ने बताया कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी. इसकी वजह से उनके लिए चारों कुत्तों की देखभाल करना मुश्किल हो गया था.

एक्टर ने कहा- मैं फुटबॉल खेलने के लिए बार्सिलोना गया था. वहां खेलते समय मेरा पैर दूसरे खिलाड़ी के पैर से टकरा गया और मुझे काफी गंभीर चोट लग गई. पैर में चोट लगने के बाद मैं अपने चारों कुत्तों की देखभाल नहीं कर पा रहा था. उन्हें रोज बाहर घुमाने ले जाना पड़ता है, उनकी ठीक से देखभाल करनी होती है और घर भी काफी गंदा हो जाता है. 

शरद ने आगे अपनी चोट के बारे में कहा- डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि दो महीने में मैं पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा और मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके बाद मैं फिर से पहले की तरह फिट हो जाऊंगा. मैं अपने पालतू कुत्तों को भी वापस घर लाना चाहता हूं. फिलहाल ये सिर्फ एक अस्थायी इंतजाम है, क्योंकि अभी मैं उनकी देखभाल नहीं कर सकता.

काम मांगने वाले वायरल वीडियो पर क्या बोले शरद कपूर?

शरद कपूर ने अपने काम मांगने को लेकर बनाए वीडियो पर भी अपनी बात रखी है. एक्टर ने साफ किया कि उन्होंने ये वीडियो पैसों की मदद मांगने के लिए नहीं बनाया था और ना ही उनका मकसद इंडस्ट्री में अपने साथ काम करने वाले लोगों की बुराई करना था.

उन्होंने कहा- मैं पिछले सात सालों से न्यूयॉर्क में रह रहा था और सिर्फ एक साल पहले ही भारत वापस आया हूं. उस वीडियो को बनाने का मकसद अपने साथ काम करने वाले लोगों की बुराई करना नहीं था. मेरी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने लोग हैं. वो मेरे परिवार की तरह हैं. मुझे पैसों की मदद नहीं चाहिए और मैंने कभी पैसों के लिए किसी प्रोजेक्ट में काम करना भी नहीं चुना. 

शरद कपूर ने इसी बातचीत में एक बड़ी खुशखबरी भी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है और वो जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं. एक्टर ने कहा- अगर हम एक-दूसरे की बुराई करेंगे, तो इससे लोगों को भी हमारी बुराई करने का मौका मिलेगा.

‘मुझे पहले ही एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल चुका है, जिसकी शूटिंग मैं जनवरी में शुरू करूंगा. इसके साथ ही मैं बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करता रहूंगा. ये मेरा देश है. जैसे ही मैं दो महीने में पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा, सब कुछ फिर से पटरी पर आ जाएगा.’

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment