सोशल मीडिया पर नेताओं के भाषण और उनके खास अंदाज के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कुछ नेताओं का बोलने का तरीका इतना अलग होता है कि लोग उसकी नकल करके रील तक बनाने लगते हैं. बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह का अंदाज भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा में रहता है.
लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि जिस अंदाज की लोग बाहर बैठकर मिमिक्री करते हैं, वही मिमिक्री खुद अनंत सिंह के सामने होने लगी. वीडियो में एक कलाकार उनके पास बैठकर उन्हीं की आवाज और बोलने के अंदाज को कॉपी करता दिखाई देता है. मजेदार बात यह है कि अनंत सिंह सामने बैठकर पूरा परफॉर्मेंस देखते हैं और खुद भी मुस्कुराते नजर आते हैं.
पहले तो लगा विधायक जी ही बोल रहे हैं
वायरल वीडियो में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठे दिखाई देते हैं और उनके पास मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर भी नजर आते हैं. शुरुआत में कलाकार की आवाज सुनकर ऐसा लगता है जैसे अनंत सिंह ही जवाब दे रहे हों, लेकिन कुछ ही पल में समझ आता है कि सामने बैठा कलाकार उनकी हूबहू आवाज और अंदाज की नकल कर रहा है. विपुल ने अनंत सिंह जैसा लुक भी रखा हुआ है, जिसमें सफेद कपड़े, चश्मा और माथे पर टीका नजर आता है. यही वजह है कि वीडियो का सीन और भी मजेदार लग रहा है.
जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सामने आर्टिस्ट ने की शानदार मिमिक्री, तो जमकर बजी तालियां!
मिमिक्री देखकर अनंत सिंह भी हुए प्रभावित, कार्यक्रम में खूब जमा रंग। pic.twitter.com/HDh30AcFdi
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) September 27, 2026
यह भी पढ़ें : Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
सवाल किसी के, जवाब अनंत सिंह वाले अंदाज में
वीडियो में एक शख्स मिमिक्री आर्टिस्ट से सवाल करता है और विपुल ठाकुर उन्हीं के अंदाज में जवाब देने लगते हैं. उनसे मिलने का अनुभव पूछा जाता है तो जवाब भी अनंत सिंह के अंदाज में आता है. इसके बाद बातचीत आगे बढ़ती है और विपुल ठाकुर उनके बोलने के तरीके को कॉपी करते हुए जवाब देता रहते हैं. पास बैठे लोग इस अंदाज को देखकर हंसते हैं और तालियां बजाते हैं. खुद अनंत सिंह भी इस पूरी मिमिक्री को देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं.
वीडियो देखकर यूजर्स बोले- सामने वाले की कॉपी करना आसान नहीं
वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो यूजर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. किसी ने कलाकार की आवाज को काफी सटीक बताया तो किसी ने कहा कि अनंत सिंह के सामने उनकी ही मिमिक्री करना अपने आप में मजेदार पल है. एक यूजर ने कलाकार की एक्टिंग की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया, वहीं कई लोगों ने अनंत सिंह के रिएक्शन को भी नोटिस किया. एक और यूजर ने कहा की ये तो असली अनंत सिंह लग रहे हैं.आखिर जिसकी मिमिक्री की जा रही हो, अगर वही सामने बैठकर मुस्कुरा दे तो वीडियो का मजा तो दोगुना होना ही है.
अनंत सिंह के सामने मिमिक्री का वीडियो हुआ वायरल
मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर का यह वीडियो 27 सितंबर 2026 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह इससे पहले भी अनंत सिंह के अंदाज में मिमिक्री वाले वीडियो बनाते रहे हैं. इस बार खास बात यह रही कि उन्हें उन्हीं के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला. अनंत सिंह का मुस्कुराना, आसपास बैठे लोगों की हंसी और कलाकार की आवाज ने पूरे वीडियो को सोशल मीडिया के लिए एक मजेदार वायरल क्लिप बना दिया.
यह भी पढ़ें : बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
