Home ViralOrai News: वायरल वीडियो : नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे…जितने चालान करना हो कर लो, Orai Hindi News

Orai News: वायरल वीडियो : नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे…जितने चालान करना हो कर लो, Orai Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Orai News: उरई, संवाददाता। शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते रईसजादों का ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से अभद्रता करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मनसापूर्ण हनुमान मंदिर चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बिना नंबर की बुलेट पर सवार युवक सिपाही से कहता है कि नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे, जितने चालान करना हो कर लो। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 4:49 मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी ने रांग साइड से जा रहे बिना नंबर की बुलेट पर सवार एक युवक को रोका तो वह दबंगई पर उतर आया।

सिपाही से कहासुनी के दौरान उसने व उसके दोस्तों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नंबर प्लेट नहीं लगवाएंगे, जितने चालान करना है कर लो। वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहता है कि नौकरी करने आए हो..नौकरी करो, हमसे न टकराओ। ड्यूटी करना है तो ढंग से कर..नहीं तो सिखा देंगे। इस संबंध में यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment