Home Viralआगरा:ताजमहल पहुंची विदेशी महिला को देखते ही टूट पड़ी भीड़, वीडियो देख लोग बोले- हम शर्मिंदा हैं – Taj Mahal Arrived Foreign Woman A Crowd Swarmed Him Video Goes Viral On Internet

आगरा:ताजमहल पहुंची विदेशी महिला को देखते ही टूट पड़ी भीड़, वीडियो देख लोग बोले- हम शर्मिंदा हैं – Taj Mahal Arrived Foreign Woman A Crowd Swarmed Him Video Goes Viral On Internet

by BollywoodNewsAndMovie


ताजमहल पहुंची विदेशी महिला का वायरल वीडियो: ताजमहल भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। आगरा में स्थित यह संगमरमर का स्मारक अपनी खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है। यही वजह है कि हर साल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने आगरा पहुंचते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आगरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ताजमहल देखने गयी विदेशी महिला पर्यटक के साथ कुछ ऐसा होता है। जिससे महिला खुद को असहज महसूस करने लगती है। 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिला ताजमहल के सामने तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान कई पुरुष उसके आसपास आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर उसकी तस्वीरें या वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। वीडियो में महिला के हाव-भाव से उसके असहज होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

महिला का रूप बनाकर दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी लेकर रात में निकला शख्स, सुरक्षा को लेकर सामने आए अलग-अलग अनुभव

देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Zee (@official_tajmahal.photography)



बढ़ती भीड़ को फोटोग्राफर ने रोका

मामला बढ़ता देख वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने दखल दिया। वह भीड़ के पास पहुंचा और लोगों से पीछे हटने के लिए कहता नजर आया। उसका कहना था कि, महिला को अपनी यात्रा का अनुभव सामान्य तरीके से करने दिया जाए और उसके आसपास इस तरह भीड़ न लगाई जाए। 





पर्यटकों के सम्मान की अपील


ताजमहल का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। पोस्ट में कहा गया कि विदेशी पर्यटकों का पीछा करना, उन्हें घूरना या उनके आसपास इस तरह भीड़ लगाना मेहमाननवाजी का सही तरीका नहीं है। पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की गई कि वे पर्यटकों की निजी जगह और निजता का सम्मान करें और उन्हें बिना किसी परेशानी के ऐतिहासिक स्थल का आनंद लेने दें।




शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश




वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसे अबतक कई हजारों व्यूज मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- एक तरफ हम ‘अतिथि देवो भव:’ की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार देखने को मिलता है। दूसरे शख्स ने कहा- कई बार विदेशी पर्यटकों को इस तरह देखा जाता है, जैसे चिड़ियाघर में किसी जानवर को देखा जा रहा हो। 




रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो





Source link

You may also like

Leave a Comment