Home Bigg Boss 20Weekend Ka Vaar Highlights: स्टेज पर अचानक सलमान को दर्द! एक सदस्य हुआ एलिमिनेट, तमन्ना-सोनाली बेंद्रे का जलवा – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 15 written update in hindi 20 september 2026

Weekend Ka Vaar Highlights: स्टेज पर अचानक सलमान को दर्द! एक सदस्य हुआ एलिमिनेट, तमन्ना-सोनाली बेंद्रे का जलवा – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 15 written update in hindi 20 september 2026

by BollywoodNewsAndMovie


‘ बिग बॉस 20 ‘ के आज के वीकेंड का वार में भी उतना ही धमाल मचने वाला है। पिछला एपिसोड तो हर तरफ वायरल हो गया है। सलमान का जो अवतार देखने को मिला, वो अब तक किसी ने नहीं देखा था। उन्होंने घरवालों के साथ-साथ ट्रोलर्स को भी सबक सिखाया। आज भी वैसा ही कुछ होने वाला है लेकिन थोड़ा लाइट मूड में। सलमान खान शो में आए कई मेहमानों का स्वागत भी करेंगे। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर सोनाली बेंद्रे तक शो में आएंगी।

Bigg boss 20
बिग बॉस 20

सलमान खान खुशनुमा अंदाज में एंट्री करते हैं और सबसे पहले बात करते हैं माही और आम्रपाली के बीच वॉर की। दोनों को लेकर एक टास्क होता है और घरवालों को बताना है कि दोनों में से कौन घर चला रहा है। दोनों में से एक की की-रिंग में एक रिंग जोड़नी है। लव आती हैं और वो आम्रपाली का नाम लेती हैं।

कौन है घर की ठकुराइन?

रोहैद आम्रपाली का नाम लेते हैं। आसिफ आम्रपाली का नाम लेते हैं। अरिश्फा माही का नाम लेती हैं। काजी माही का नाम लेते हैं। उदिति माही का नाम लेती हैं। अमन माही का नाम लेते हैं। मेरी कॉम आम्रपाली का नाम लेती हैं। रीति आम्रपाली का नाम लेती हैं। गुल्लू आम्रपाली का नाम लेती हैं। ईशा आम्रपाली का नाम लेती हैं। कनिका आम्रपाली का नाम लेती हैं। स्काउट आम्रपाली का नाम लेते हैं। सबसे ज्यादा वोट आम्रपाली को मिलते हैं।

सलमान को दिल में दर्द, काजी को सिखाया सबक

सलमान खान स्टेज पर अचानक अपना सीना पकड़कर लेट जाते हैं और वो एक्टिंग करने लगते हैं कि उन्हें कुछ हो गया है। घरवाले सोचते हैं कि सलमान ठीक नहीं हैं लेकिन वो घरवालों को बताते हैं कि वो काजी का खुलासा कर रहे हैं कि वो हेल्थ का बहाना बनाकर झूठ बोलते हैं। वो उनकी एक्टिंग हैं। काजी के बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

रीति और काजी के बीच भयंकर लड़ाई

घरवाले सच जानकर काजी पर खूब चिल्लाते हैं, सबसे ज्यादा रीति बोलती हैं। लेकिन बाद में ज्यादातर लोग उन्हें माफ भी कर देते हैं। सलमान सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर का स्वागत करते हैं। सलमान खान घरवालों से उनको मिलवाते हैं और मुनव्वर घरवालों के मजे अपने अंदाज में लेते हैं। काजी और रीति में भयंकर लड़ाई होती है। रीति का ये रूप घरवाले भी पहली बार देखते हैं।

सोनाली बेंद्रे-सलमान खान का गेम

सोनाली बेंद्रे अपने शो के कंटेस्टेंट्स को बुलाती हैं। अर्जुन बिजलानी और नेहा, राहुल और दिशा स्टेज पर आते हैं। वे अपने शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ को प्रमोट करते हैं और एक गेम खेलते हैं। सलमान और सोनाली भी आपस में गेम खेलते हैं।

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘द वन’ के लिए आए

एपिसोड में आगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा आते हैं। वो अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आते हैं। वे घरवालों से भी मिलते हैं। तमन्ना काजी की तारीफ करते हैं। सिद्धार्थ कनिका की तारीफ करते हैं। घरवाले एक और गेम खेलते हैं और बताते हैं कि कौन सा जानवर किस घरवाले को सूट करता है।

रोहैद हुए घर से बेघर

सलमान खान बताते हैं कि आसिफ, स्काउट और रोहैद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं और पहले एलिमिनेशन में रोहैद घर से बेघर हो जाते हैं। वो सबसे मिलने के बाद बाहर आ जाते हैं।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है। बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना। पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment