Noida News: स्टंट का भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों पर केस दर्ज, Noida Hindi News


Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। पुलिस ने थार से स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस मामले में सेक्टर-126 थाने के उपनिरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करवाया है। एफआईआर में बताया गया है कि सेक्टर-125 स्थित नामी विश्वविद्यालय के पास स्टंट करने का वीडियो वर्ष 2024 में वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने उसी समय मुकदमा कर विधिक कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बुधवार से वायरल हो रहा है, जिसमें थार से स्टंट किया जा रहा है।

इस वीडियो को काट-छांटकर तोड़-मरोड़कर भ्रामक रूप से एक बार फिर वायरल कर जनता में भ्रम उत्पन्न किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related posts

Fatehpur News: जांच के नाम पर रुपये लेते डीएमएलटी का वीडियो वायरल, Fatehpur Hindi News

क्यों पैसे देकर लड़कों संग फोटो शूट करवा रही महिलाएं… यहां वायरल है ये ट्रेंड – chinese women paying male models romantic photoshoot viral trend tstsd

Biharsharif News: बैंकों में शनिवार को छुट्टी का हो रहा वायरल वीडियो फेक, Biharsharif Hindi News