Bigg Boss 20 Aasif Khan: कंटेस्टेंट आसिफ खान को जब बिग बॉस ने बताया कि घर में नॉमिनेशन्स डिसकस करने के लिए उन्हें नॉमिनेट किया जा रहा है, तो उन्होंने उलटा बिग बॉस को ही अनफेयर बताना शुरू कर दिया।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में अब धीरे-धीरे क्लेश बढ़ने लगा है। यह शो अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के लिए भी जाना जाता है और कुछ ऐसा ही हालिया एपिसोड में हुआ। आसिफ खान को उस वक्त जोर का झटका लगा जब बिग बॉस ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को माफ करते हुए नॉमिनेशन्स कैंसिल कर दिए और इस बारे में बातचीत करने वाले 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर दिया। ये तीन खिलाड़ी थे- स्काउट, आसिफ खान और रोहेड डीपी। एविक्शन के लिए नॉमिनेट किए जाने के तुरंत बाद पंचायत फेम एक्टर ने अपना गुस्सा जाहिर किया और इस शो को ही बायस्ड बता दिया।
बिग बॉस हाउस में आखिर क्या हुआ था?
सलमान खान ने सभी खिलाड़ियों से नॉमिनेशन्स के लिए 2-2 नाम देने को कहा था। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आया जब नॉमिनेशन प्रकिया खत्म होने के बाद बिग बॉस ने एक वीडियो दिखाया कि कैसे आसिफ, स्काउट और रोहेड यह डिसकस कर रहे थे कि किसे एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया जाए। इसके बाद कैप्टन यंग डीएसए को छोड़कर बिग बॉस ने बाकी तीनों खिलाड़ियों (आसिफ, स्काउट और रोहेड) को एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दिया। आसिफ से जब बाद में यंग डीएसए ने पूछा कि वह इतने गुस्से में क्यों हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा- सिर्फ उनके नहीं बाकी खिलाड़ियों के भी डिसकशन करते हुए वीडियो दिखाने चाहिए थे।
‘मेरे को गेम ही अनफेयर लगने लगा है’
आसिफ ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “मेरे को गेम ही अनफेयर लगने लगा है। उनको क्या जिताने के लिए लाए हो क्या? अगर ऐसा है तो हमें बताना चाहिए था पहले।” आसिफ यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने बिग बॉस पर उनकी दोस्ती खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगा दिया और कहा, “अगर वो मेरी तुम सभी से दोस्ती तुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं, और चाहते हैं कि मैं पीठ पीछे जाकर तुम सभी की चुगलियां करूं तो यह होने नहीं वाला है।” आसिफ बहुत गुस्से में थे और उन्होंने बिग बॉस से साफ कहा, “घर भेजना है घर भेज दो। मां कसम अगर मुझे बिग बॉस से लड़ना पड़ेगा ना, बिग बॉस से भी लड़ूंगा।”
‘लग रहा है जान बूझकर भेज रहे हैं’
आसिफ ने कहा, “मेरे को लग रहा है जान बूझकर भेज रहे हैं।” आसिफ इन चीजों के बारे में बातें करते हुए भावुक हो गए, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि बिग बॉस रोहेड को बाहर करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। आसिफ ने कहा कि रोहेड की बजाए उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। इधर घर के अंदर आसिफ बिग बॉस पर गुस्सा निकाल रहे थे और उधर सोशल मीडिया पर दर्शकों को वही गलत नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि आसिफ खुद गलत होने के बाद बिग बॉस की गलती कैसे ठहरा सकते हैं।
कमेंट सेक्शन में क्या बोली पब्लिक?
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आसिफ ने खुद अपने ग्रुप के साथ नॉमिनेशन पर डिसकशन की और बिग बॉस का सबसे बड़ा रूल तोड़ा, और अब वो गलत हुआ है का रोना रो रहा है। दूसरे ने कमेंट किया- भाई आसिफ, तुम बिग बॉस पर क्यों भड़क रहे हो, क्या तुमने पहले कभी यह शो नहीं देखा है? इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने सोशल मीडिया पर किए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या सलमान खान आसिफ की इस हरकत के लिए वीकेंड का वार में उनसे बात करेंगे या नहीं।
