Home Bigg Boss 20आसिफ खान के लव गिल संग वायरल हो रहे Cosy वीडियोज, पत्नी जेबा ने तोड़ी चुप्पी, लिखा लंबा-चौड़ा नोट-‘बस बहुत हुआ’

आसिफ खान के लव गिल संग वायरल हो रहे Cosy वीडियोज, पत्नी जेबा ने तोड़ी चुप्पी, लिखा लंबा-चौड़ा नोट-‘बस बहुत हुआ’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

बिग बॉस 20- पंचायत फेम आसिफ खान इन दिनों बिॉस बॉस 20 के घर में नजर आ रहे हैं. वो इस रियालिटी शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं. आसिफ खान का इन दिनों लव गिल के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. इन सबको देखते हुए एक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है.

आसिफ खान के लव गिल संग वायरल हो रहे Cosy वीडियोज, पत्नी जेबा ने तोड़ी चुप्पीZoom

आसिफ खान की पत्नी ने उनका बचाव किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)

नई दिल्ली.  ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत से ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान चर्चित कंटेस्टेंट बने हुए हैं. हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक्टर की क्लास लगाई और उन्हें घर से बाहर निकालने तक की धमकी दी. इन सबके बीच आसिफ खान को-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से भी खबरों में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं. इन क्लिप्स में आसिफ खान और लव गिल की नजदीकियां देखी जा सकती हैं जिसके बाद से एक्टर को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. अब आसिफ की पत्नी जेबा ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है.

आसिफ और उनकी पत्नी जेबा के रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करते हुए कहा कि वो शादीशुदा हैं और उन्हें अपनी हदों में रहना चाहिए. अब उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनका खुलकर बचाव किया है. आसिफ की पत्नी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बस, बहुत हुआ’.

आसिफ खान के सपोर्ट में आई पत्नी

जेबा ने अपनी बात को पूरी स्पष्टता के साथ रखते हुए लिखा, ‘आसिफ की पत्नी होने के नाते, मुझे लगता है कि दिल से और पूरी सफाई के साथ यह बात एक बार कहनी बहुत जरूरी है. जो लोग उनके बारे में तरह-तरह की कहानियां गढ़ रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि सोशल मीडिया कुछ क्लिप देखकर हमारी शादी और रिश्ते पर सवाल खड़े न करें’.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment