Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार: पहला हुआ एविक्शन, शादी पर बोले सलमान खान, काजी की फैन हैं तमन्ना भाटिया

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार: पहला हुआ एविक्शन, शादी पर बोले सलमान खान, काजी की फैन हैं तमन्ना भाटिया

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने अपनी चेस्ट पेन का खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने ये नाटक काजी तौकीर की पोल खोलने के लिए किया कि वो एंटरटेन करने के लिए बीमारी का बहाना बना रहे थे. वहीं, शो में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ने शिरकत की. इसके अलावा घर में पहला एविक्शन भी हुआ. चलिए बताते हैं रविवार के वार एपिसोड में क्या क्या हुआ.

Continues below advertisement

सलमान खान की एक्टिंग पर रोने लगीं आम्रपाली दुबे

सलमान खान ने हार्ट में पेन होने का नाटक किया और काजी तौकीर की पोल खोली, जिसके बाद घरवाले काफी नाराज दिखे. लेकिन इस दौरान जैसे ही सबको पता चलता है कि सलमान एक्टिंग कर रहे हैं और काजी की पोल खोल रहे हैं तो आम्रपाली रोने लगती हैं. सलमान इस झूठ के लिए उन पर काफी नाराज होते हैं और कहते हैं कि इस तरह से कोई कभी असल में चीजें होंगी तो साथ नहीं देगा.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सलमान-ऋतिक की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 17वें दिन का कलेक्शन

मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे की एंट्री

सोनाली बेंद्र सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंची थीं. उन्होंने फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के समय को याद किया. प्रेम और प्रीति का किरदार एक बार फिर से ताजा हो गया. सोनाली बताती हैं कि उन्होंने हलवा इसलिए खिलाया क्योंकि बिग बॉस 20 ने धमाल मचा दिया, खूब टीआरपी मिल रही है और ‘पति पत्नी और पंगा’ वापस आ रहा है.

MC स्टान को कॉपी करने पर बोले यंग डीएसए

‘बिग बॉस 20’ में मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ‘पति पत्नी और पंगा’ के अपने नए शो के प्रमोशन के लिए आए थे, इस दौरान मुनव्वर ने एमसी स्टान ने उन्हें बताया, ‘बाहर सब कह रहे हैं कि तू कॉपी कर रहा है ऐसा है क्या?’ इस पर यंग ने कहा, ‘अब कह रहे हैं तो क्या करें. कहने दो पर मैं जो हूं वो हूं.’ हालांकि, इस दौरान मुनव्वर भी चुटकी लेते हैं कि एमसी स्टान को फिर से मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ 300 करोड़ के पार, विदेशों में बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

रीति तिवारी ने काजी को कहा- ‘तेरे बाप की नौकर नहीं…’

काजी तौकीर की पोल खुली तो इसके बाद घरवाले उन पर हावी हो गए. इस बीच रीति तिवारी और काजी के बीच झगड़ा हो जाता है. रीति ने उनको ढोंगी बाबा कहा तो वो गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, ‘गाली मत दो.’ बाद में दोनों के बीच मामला बिगड़ जाता है. इस पर रीति कहती हैं, ‘तू है कौन बे? तू मेरा म्यूट बटन क्या दबाएगा? तेरे बाप की नौकर हूं क्या? तुझे नहीं पता है मैं कौन हूं तू किससे बात कर रहा है?’ फिर काजी कहते हैं, ‘बाप पर मत जा.’ दोनों के बीच मामला काफी गरमा जाता है. हालांकि, बाद में रीति गाली देने के लिए माफी भी मांगती हैं.

शादी और बच्चों पर बोले सलमान खान

‘बिग बॉस 20’ में ‘वन’ के प्रमोशन के लिए तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एंट्री की. इस दौरान सिद्धार्थ ने शादी और बच्चों को लेकर सलमान से सवाल किया, तो एक्टर ने कहा, ‘बच्चे और शादी अच्छी है लेकिन मेरा इसके बारे में कोई ख्याल नहीं है. मैं ये नहीं करने वाला हूं.’ वहीं, तमन्ना भाटिया के भी रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सलमान ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘अभी कोई नहीं मिल रहा है.’

काजी की फैन निकलीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने सलमान खान से बताया कि वो शो ‘बिग बॉस 20’ देखती हैं और बताया कि उन्हें काजी बहुत पसंद आते हैं. उनका हुक स्टेप भी उन्हें काफी पसंद आता है. तमन्ना उनसे मिलती हैं और उनका हुक स्टेप भी सीखती हैं. उन्होंने कहा, ‘काजी एक रियल स्टार हो. ये स्टेप आप ही कर सकते हो.’ ‘बिग बॉस 20’ का पहला एविक्शन

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पहला एविक्शन हुआ. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, स्काउट यानी कि तन्मय और रोहैद खान नॉमिनेट थे, क्योंकि उन्होंने घर में नॉमिनेशन डिस्कस किया था, जिसके बाद उन्हें नॉमिनेट किया गया था और कैप्टेन होने के नाते यंग डीएसए बच गए थे लेकिन अब इस हफ्ते रोहैद घर से बेघर हो गए हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment