Home Bigg Boss 20BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा

BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के सोमवार के एपिसोड में जबरदस्त धमाका देखने के लिए मिला. मनोज तिवारी ने कभी अपनी पहली पत्नी रानी तिवारी के साथ तलाक को लेकर बात नहीं की लेकिन हाल के एपिसोड में रीति ने माता-पिता के तलाक और उन पर पड़ने वाले असर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वो 18 साल की उम्र के बाद पापा के करीब आ पाईं. वहीं, शो में यंग डीएसए और ईशा रिखी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट भी हो गए. चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ. मां-बाप के तलाक का रीति तिवारी पर असर

Continues below advertisement

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने मनोज तिवारी और मां रानी तिवारी के तलाक को लेकर भी खुलासा किया है. वो स्काउट यानी कि तन्मय और यंग के साथ गार्डन एरिया में माता-पिता के तलाक पर डिस्कशन करते हुए नजर आईं. रीति बताती हैं, ‘जब मेरे मम्मी पापा का डिवोर्स हुआ तो पापा वहां से चले आए. वो शायद फोन करते थे तो मुझसे बात नहीं हो पाती थी क्योंकि मेरे मम्मी-पापा का बहुत झगड़ा चलता था उस समय. मैं उनसे एक साल में एक बार मिलती थी.’ 

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

Continues below advertisement

रीति तिवारी ने पापा मनोज तिवारी से मिलने का किया फैसला

रीति तिवारी ने बताया कि उन्होंने पापा से मिलने के लिए खुद फैसला किया. वो बताती हैं, ‘जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने खुद से फैसला किया कि मुझे मेरे पापा के साथ टाइम स्पेंड करना है. मुझे जानना है कि वो कैसे इंसान हैं. तब तक ना बहुत सी चीजें बहुत लेट हो जाती हैं. उनकी जो चीजें हैं कमाई हुई, धन दौलत, नाम शोहरत, अवसर वो सब मेरे तहत नहीं आया. मेरे तहत आया उनका नाम, जो मैं जिस रूम में जाती हूं रिस्पेक्ट दे देता है.’

रीति को सपोर्ट नहीं करते मनोज तिवारी

रीति तिवारी ने आगे पापा के सपोर्ट को लेकर खुलासा किया और कहती हैं, ‘मनोज तिवारी की बेटी हूं रिस्पेक्ट कैरी करती हूं और उन्होंने मुझे एक और चीज बहुत अर्ली बोल दी थी कि वो मेरे करियर में मेरी कोई हेल्प नहीं करने वाले हैं, किसी गलत तरीके से नहीं बल्कि कहा कि तुममें अगर हुनर होगा तो तुम खुद से कर लोगी. तुमको करके नहीं दूंगा. इतने पैसे देंगे कि जाकर बाहर सीख पाऊं क्योंकि पापा कुछ भी नहीं देते कि जो मांगू ऐसे नहीं देते.’

रीति तिवारी 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करती हैं गुजारा 

रीति आगे महीने की मिलने वाली पॉकेट मनी को लेकर बताती हैं, ‘मंथली अलाउंस मिलता है, 20-25 हजार. तुझको लगता है कि किसी इंसान का 20-25 हजार में महीना निकल सकता है. मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खा लेती हूं दो बार ताकी बेट भर जाए. 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं. सबको ऐसे लगता है कि मैं मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुई हूं. लेकिन मैं आम इंसान हूं. ये काफी मुश्किल है.’

यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का बवंडर, ‘टॉक्सिक’ समेत रिलीज होंगी 5 धमाकेदार मूवीज

18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बन गई थीं मैरी कॉम

इसके साथ ही मैरी कॉम ने अपनी लाइफ की अचीवमेंट को लेकर भी बात की. सोमवार को एपिसोड में उन्होंने आसिफ खान से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना सफर शुरू कर लिया था. मैरी कॉम बॉक्सिंग के शौक को लेकर बताती हैं, ‘मैंने मोहम्मद अली का फाइट देखा था. इसे देखने के बाद बॉक्सिंग करने का मन हुआ. ‘ वो आगे अपने पहले मैच के बारे में बताते हुए कहती हैं, ‘मैंने बॉक्सिंग की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी. पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में फाइट की थी और जीत हासिल की थी. एक साल में ही मैंने स्टेट और नेशनल जीता था. इसके बाद 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन जीत लिया था.’ इसे जानने के बाद आसिफ शॉक्ड रह गए.

ईशा और यंग हुए नॉमिनेट

इतना ही नहीं, ‘बिग बॉस 20’ में एक और दिलचस्प टास्क हुआ, जिसमें ईशा रिखी और यंग डीएसए इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए. दरअसल, राशन से तड़प रहे घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें घरवालों को 2x कमरे में जाकर उन कंटेस्टेंट्स को वोट करना था, जिसे उन्हें नॉमिनेशन से बचाना था, इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को वोट किया लेकिन ईशा रिखी और यंग डीएसए को किसी ने भी वोट नहीं किया, जिसकी वजह से शो में दोनों ही कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए. 

वहीं, घर में एक टास्क किया गया, जिसमें 20 नंबर कमरे में लग्जरी राशन की टोकरी रखी थी. इस कमरे में जो भी कंटेस्टेंट पहले एंट्री करता उसे घर एक सदस्य, जिसकी दोनों लाइफ बची थीं उसे एक लाइफ खत्म करनी थी. इसमें अमन गांधी ने रूम में एंट्री मारी और उन्होंने यंग की एक लाइफ को खत्म कर दिया.



Source link

You may also like

Leave a Comment