‘इतना चीप आदमी है भाई, क्या ही बोलूं’, इस कंटेस्टेंट की चुगली करती दिखीं उदिति-अरिश्फा, Tv Hindi News


Bigg Boss 20: तो उदिति और अरिश्फा को फूटी आंख नहीं सुहाता है यह कंटेस्टेंट। बताया कौन सी आदत पर आता है बेशुमार गुस्सा।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में गुट बनने शुरू हो गए हैं। कुछ कंटेस्टेंट जहां अभी भी धीरे-धीरे फ्रैंक होना शुरू कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ ने खुलकर खेलना शुरू भी कर दिया है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें उदिति सिंह और अरिश्फा खान इस सीजन के सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक आसिफ खान की चुगली करती नजर आईं। ड्रेसिंग रूम का एक क्लिप मेकर्स ने जारी किया है जिसमें उदिति अरिश्फा से कह रही हैं कि आसिफ कितना अपने आपको शो ऑफ करता है। मैं सच में जानना चाहती हूं कि ऐसा क्या एक्टिंग में उसने क्या है?

चुगली करती दिखीं अरिश्फा और उदिति

उदिति को यह बात बिलकुल पसंद नहीं आई कि आसिफ हर वक्त दूसरों को जज करते रहते हैं। अरिश्फा ने कहा- अगर किया भी है तो क्या है। सबके प्रोफेशन पर आ जाते हैं ये लोग। कि फलां घटिया एक्टर है, एक्टिंग नहीं आती है उसको। अगर इतने ही बड़े एक्टर हो तो बिग बॉस में क्यों आए हो? पता नहीं खुद को क्या समझते हैं। बड़े-बड़े तोप आए हैं यहां पर बड़े-बड़े एक्टर्स आए हैं। इन्हें सबकी बेइज्जती करनी आती है बस। अरिश्फा ने कहा कि वो खुद को सबसे सीनियर समझते हैं। कि बस वही सबसे सीनियर हैं।

‘इतना चीप आदमी है भाई, क्या ही बोलूं’

जिस वक्त अरिश्फा और उदिति तैयार हो रही थीं, तब गुल्लू भी वहीं पर मौजूद थे और उन्होंने बातचीत में दखल देते हुए कहा- जो सीनियर होता है वह खुद को कभी जताता नहीं है। अच्छी चीज यह है कि खुद तुम तारीफ नहीं कर सकते हो अपनी, लेकिन लोग करते हैं। उदिति ने कहा- बात बड़े-छोटे की नहीं है, बात यह है कि आपको बर्ताव आना चाहिए। अगर वो सबसे सीनियर हैं तो अपने घर पर सीनियर हैं। उदिति ने कहा, “उसे रिस्पेक्टफुल होना चाहिए दूसरों के लिए। उसका इतना है कि… इतना चीप आदमी है भाई, क्या ही बोलूं। मैं तो मुंह ही नहीं लगती।”

क्या आसिफ खान ने सुन ली सारी बातें?

प्रोमो वीडियो में एक जगह आसिफ और स्काउट ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते दिखाई पड़ते हैं। अब देखना यह है कि क्या आसिफ ने उदिति और अरिश्फा को चुगली करते हुए सुन लिया? अगर हां तो इसका असर अपकमिंग एपिसोड में पड़ सकता है। इस बात की प्रबल संभावना है कि अपकमिंग एपिसोड में आसिफ का इन दो कंटेस्टेंट से झगड़ा हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो एक तरफ जहां घर के समीकरण बदलते दिखाई पड़ेंगे, वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस हाउस में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल सकता है। लेकिन क्या वीकेंड का वार पर भी इसका असर पड़ेगा?



Source link

Related posts

बिग बॉस 20: ‘भूखे मरो…’ घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी जमकर ड्रामेबाजी

Bigg Boss 2026: गुल्लू बने नए कैप्टन, ईशा रिखी के निकले आंसू, किचन पॉलिटिक्स भी शुरू – Bigg Boss 20 Update Gullu become new Captain Isha Rikhi cried kitchen politics start tmovg

Bigg Boss 20 House: घर सजाया या रंगों की दुकान खोल दी? नए सेट को देखकर बोले यूजर्स- इससे खराब डिजाइन नहीं देखा