Home Viralइलाज के नाम पर बच्चों को हवा में घुमाकर पटकता था तांत्रिक, वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तार

इलाज के नाम पर बच्चों को हवा में घुमाकर पटकता था तांत्रिक, वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार में सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड स्थित महादेवपट्टी गांव में इलाज के नाम पर बच्चों के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार करने वाले तांत्रिक भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्रवण महतो उर्फ भगत के रूप में हुई है। आरोप है कि वह इलाज के नाम पर बच्चों को हवा में घुमाकर जमीन पर पटकता था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों को हवा में घुमाकर ज़मीन पर पटक देता

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में श्रवण भगत कथित रूप से इलाज के नाम पर बच्चों के साथ बेहद क्रूर व्यवहार करता दिखाई दे रहा था। वह वायरल वीडियो में बच्चों को पकड़कर हवा में कई बार घुमाता, झकझोरता और फिर उन्हें जमीन पर पटकता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था।

झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के जरिए करता है इलाज

बताया जा रहा है कि भगत के यहां बच्चों का कथित रूप से झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज किए जाने की बात सामने आई थी। वायरल वीडियो ने इस पूरे मामले को उजागर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया से आते हैं लोग उसके पास

श्रवण भगत बता रहा है कि उसके पास इलाज के लिए लोग नेपाल, बिहार के साथ ऑस्ट्रेलिया तक से लोग आए हैं। वह यह काम पिछले 10 सालों ये करता आ रहा है। उसने यह सब कुछ सपने में सीखा है और आज तक किसी बच्चे की जान नहीं गई। वह मां कामाख्या और भगवान नरसिंह का मरीजों को अक्षत देता हैं। बता दें, गिरफ्तार तांत्रिक श्रवण महतो ने अपने बयान में यह बातें कही है।

पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने आरोपी श्रवण भगत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास बच्चों को लाने वाले लोग कौन थे तथा इस तरह का कथित इलाज कब से किया जा रहा था।

सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में 218 पदों पर भर्ती रही बेनतीजा, BPSC को नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी

दिसंबर-जनवरी में हो सकता TRE-4 एग्जाम, BPSC ने कहा- दो स्टेज में होगी परीक्षा; निगेटिव मार्किंग पर क्या है अपडेट?





Source link

You may also like

Leave a Comment