Muzaffarpur News: मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों, अनुप कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। घटना के संबंध में मोतीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिसं। मोतीपुर थाना क्षेत्र में बाजार जा रही किशोर के साथ छेड़खानी कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपित अनुप कुमार और रोशन कुमार मोतीपुर के ही रहने वाले हैं।एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि बीते मंगलवार को मोतीपुर थानान्तर्गत एक किशोरी के बाजार जाने के क्रम में छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ था। घटना सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सूचना के आलोक में एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दो नामजद आरोपितों को कर लिया।
घटना को लेकर मोतीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया कि घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

