Home Box Officeइस हॉरर मूवी को क्रिटिक्स से नहीं मिली वाहवाही, बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में कर डाली बजट को दोगुनी कमाई, असली नकली मम्मी के चक्कर में फंसी बेटी | This horror movie failed to win critical acclaim but earned double its budget at the box office in just three days

इस हॉरर मूवी को क्रिटिक्स से नहीं मिली वाहवाही, बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में कर डाली बजट को दोगुनी कमाई, असली नकली मम्मी के चक्कर में फंसी बेटी | This horror movie failed to win critical acclaim but earned double its budget at the box office in just three days

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली:

हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के लिए 2026 कमाल का साल रहा है. ऑब्सेशन, बैकरूम्स, रेजिडेंट ईविल, ईविल डेट बर्न जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे. अक्तूबर के महीने में भी बॉक्स ऑफिस पर हॉरर मूवी का जलवा जारी है. जेसिका चैस्टेन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म अदर मम्मी (Other Mommy) ने रिलीज होते ही नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है. फिल्म ने 9 से 11 अक्तूबर 2026 के ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका और कनाडा से 27.5 मिलियन डॉलर की कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन 45.19 मिलियन डॉलर (432 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है. खास बात यह है कि फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 19 मिलियन डॉलर (लगभग 181 करोड़ रुपये बजट) बताया गया है. ऐसे में शुरुआती कमाई ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दिलाई है.  फिर क्रिटिक्स की खराब रेटिंग को भी धता बता दिया है. 

पहले वीकेंड में बम्पर कमाई?

बॉक्स ऑफिस मोजो के आंकड़ों के मुताबिक, अदर मम्मी (Other Mommy Box Office Collection) ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बाजार यानी अमेरिका और कनाडा से 27.5 मिलियन डॉलर कमाए. फिल्म 3,365 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का इंटरनेशनल मार्केट से कलेक्शन 17.69 मिलियन डॉलर रहा. इस तरह इसका शुरुआती वर्ल्डवाइड कलेक्शन 45.19 मिलियन डॉलर हो गया. फिल्म को यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रिलीज किया है, जबकि इसके निर्माण से ब्लमहाउस और एटॉमिक मॉन्स्टर जैसी हॉरर फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली कंपनियां जुड़ी हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह भारत में इसकी शुरुआत फीकी रही है. 

यह भी पढ़ें: 12 अक्तूबर है बॉलीवुड का ‘हॉरर दिवस’, इस दिन रिलीज हुई हैं 3 हॉरर फिल्में, दूसरी वाली के तीन पार्ट ने कमाए टोटल 773 करोड़

दिलचस्प यह है कि फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिएक्शन नहीं मिले हैं, इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. हॉरर फिल्मों के लिए दर्शकों की दिलचस्पी एक बार फिर कमाई में बदलती नजर आई है. 

क्या है अदर मम्मी की कहानी?

रोब सैवेज के निर्देशन में बनी अदर मम्मी की कहानी आठ साल की बेला के इर्द-गिर्द घूमती है. बेला का परिवार पहले से ही परेशानियों से गुजर रहा है. इसी दौरान उसके कमरे की अलमारी से एक अलग ही चीज बाहर निकली है जो उसकी मांज जैसी दिखती है. बेला उसे ‘अदर मम्मी’ कहती है. लेकिन यह धीरे-धीरे परिवार के लिए खतरा बन जाती है.

फिल्म में जेसिका चैस्टेन ने बेला की मां उर्सुला और उसके डरावने हमशक्ल, दोनों की भूमिका निभाई है. अरबेला ओलिविया क्लार्क बेला के रोल में हैं. फिल्म की कहानी जोश मैलरमैन के हॉरर उपन्यास ‘इंसिडेंट्स एराउंड द हाउस (Incidents Around the House)’ पर आधारित है. नैथन एल्स्टन ने इसकी पटकथा लिखी है, जबकि जेम्स वैन इसके निर्माताओं में शामिल हैं. अदर मम्मी पुरानी फिल्म का सीक्वल नहीं हैस बल्कि जोश मैलरमैन के उपन्यास पर आधारित एक अलग हॉरर फिल्म है. इसकी कहानी में मां की पहचान, एक बच्चे का डर और घर के भीतर मौजूद सुपरनैचुरल खतरे को केंद्र में रखा गया है. फिल्म की खासियत जेसिका चैस्टेन का डबल रोल है. 




Source link

You may also like

Leave a Comment