Home Box Office40 भाषाओं में रिलीज होगी ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

40 भाषाओं में रिलीज होगी ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. वहीं 20 अक्टूबर यानी दशहरे से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी. मेकर्स फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं. 

अब खबरें हैं कि फिल्म दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज होगी. 

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और कोर टीम फिल्म को इंडिया की सबसे बड़ी रिलीज बनाने की तैयारी में जुटे हैं. वो लंबे समय से इसके पीछे लगे हैं. फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोशन हो रहा है. फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें इसके लिए फिल्म को दुनियाभर में लगभग 40 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. इसी के साथ पूरी दुनिया में लोग फिल्म को अपनी भाषा में एक्सपीरियंस कर पाएंगे. 

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

बता दें कि नमित मल्होत्रा फिल्म के मेकर हैं. वहीं नितेश तिवारी फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा जाएगा. फिल्म में साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभाती नजर आएगी. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में होंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर को बहुत सराहा गया. वहीं फिल्म में यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. रावण के लुक में यश को काफी पसंद किया जा रहा है. 

फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे स्टार्स नजर आएंगे. ट्रेलर में लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह को अपने लुक और आउटफिट्स की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. 

फिल्म में सनी देओल का भी स्पेशल रोल है. वो हनुमान के किरदार में हैं. हालांकि, अभी तक उनका लुक रिवील नहीं किया गया है. फिल्म के दो पार्ट्स आएंगे. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहा है. दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

 





Source link

You may also like

Leave a Comment