Home Hollywoodएक साल में 5 एक्टर्स का टूटा था सपना? Daniel Craig की वजह से James Bond बनते-बनते रह गए थे ये हॉलीवुड स्टार्स

एक साल में 5 एक्टर्स का टूटा था सपना? Daniel Craig की वजह से James Bond बनते-बनते रह गए थे ये हॉलीवुड स्टार्स

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले 64 सालों में शॉन कॉनरी से लेकर रोजर मूर टिमोथी डाल्टन सहित कई एक्टर्स ने बिग स्क्रीन पर आइकॉनिक जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया। हालांकि, 15 सालों से जेम्स बॉन्ड के रूप में दर्शकों के मन में सिर्फ एक ही छवि थी डेनियल क्रेग। 15 सालों में डेनियल क्रेग 5 फिल्मों में MI6 के एजेंट बने। 2021 में नो टाइम टू डाई के बाद उन्होंने इस किरदार को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

हालांकि, ये पहली बार नहीं था, जब उनके जेम्स बॉन्ड का किरदार छोड़ने की खबर आई थी। साल 2015 में भी स्पेक्ट्रे के बाद जब डेनियल क्रेग ने 007 की भूमिका छोड़ी थी, तो कई ऐसे सितारों के नाम सामने आए थे, जिन्हें लोगों ने अपना नया जेम्स बॉन्ड मान ही लिया था। कुछ ने इनमें से ऑडिशन भी दिये थे। हालांकि, उनको जेम्स बॉन्ड के रूप में देखने का सपना दर्शकों का कभी भी पूरा नहीं हुआ।

इदिरस एल्बा

डेनियल क्रेग के 2015 में जेम्स बॉन्ड के किरदार को पहली बार छोड़ने के ये खबर सामने आई थी अभिनेता इदरिस एल्बा MI6 के नए एजेंट बन सकते हैं। डेडलाइन वेबसाइट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता बारबरा ब्रोकली ने निर्देशक एंटोनी फुक्वा से ये कहा था कि अब वह किसी नॉन वाइट एक्टर को जेम्स बॉन्ड बनाना चाहते हैं, जिसके बाद इदरिस एल्बा के नाम की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, इदरिस ने एक ट्वीट करके बातों ही बातों में ये साफ कर दिया था किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। 

Screenshot 2026-11-17 144909

टॉम हार्टी

रॉबर्ट पैटिनसन से पहले अगर जेम्स बॉन्ड सीरीज जबरा फैंस किसी के डेनियल क्रेग के बाद अगर किसी को 007 के रूप में देखना चाहते थे, तो वह टॉम हार्डी थे। रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी जेम्स बॉन्ड बनने के लिए जिन टॉप 5 एक्टर्स का स्क्रीन टेस्ट हुआ था, उसमें टॉम हार्डी का नाम भी शामिल था।इससे पहले साल 2018 में खुद जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके पियर्स ब्रॉसनन ने एक इंटरव्यू में टॉम हार्डी को अगला 007 बनाने के लिए परफेक्ट च्वाइस माना था।

Screenshot 2026-11-17 145009

रिचर्ड मैडेन

गेम ऑफ थ्रोन्स में रॉब स्टॉर्क और बॉडीगार्ड जैसी टीवी सीरीज में अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रिचर्ड मैडेन 2018 और 2019 में नाम जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए उड़ता रहा है। दरअसल, साल बॉडीगार्ड जासूसी पर आधारित एक थ्रिलर सीरीज है, जिसने रेटिंग के सारे रिकॉर्ड्स तोड़े थे। ये शो इतना बड़ा हिट था कि दर्शकों ने उन्हें अपना अगला जेम्स बॉन्ड मान ही लिया था।

Screenshot 2026-11-17 145132

जेम्स नार्टन

साल 2018 में ब्रिटिश एक्टर जेम्स नार्टन का नाम अगले जेम्स बॉन्ड के सबसे बड़े दावेदार के रूप में सामने आया था। साल 2018 में जब उनकी क्राइम थ्रिलर सीरीज मैकमाफिया रिलीज हुई थी, तो उनके दमदार अभिनय को देखकर मीडिया और प्रशंसकों ने इसे उनका ‘अघोषित बॉन्ड ऑडिशन’ मान लिया था। साल 2026 में तो उन्होंने जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए खुद को काफी उम्रदराज मानकर कदम पीछे ले लिए थे।

Untitled Design - 2026-11-17T145258.080

हेनरी कैविल

साल 2018 में हैनरी कैविल ने डेनियल क्रैग के किरदार को छोड़ने के बाद खुद जेम्स बॉन्ड बनने की इच्छा व्यक्त की थी। मिशन इम्पॉसिबल: फॉलआउट में कैविल ने ऑगस्ट वॉकर की भूमिका निभाई और टॉम क्रूज के साथ बिना बॉडी डबल कई खतरनाक स्टंट किए थे, जिसके बाद कई लोगों का ये मानना था कि वह जेम्स बॉन्ड बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment