Home Box Officeओपनिंग वीकेंड में ‘वाइब’ ने मचाया धमाल, रविवार को किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन – kunal khemu vibe movie box office collection sunday opening weekend worldwide gross 11 crore

ओपनिंग वीकेंड में ‘वाइब’ ने मचाया धमाल, रविवार को किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन – kunal khemu vibe movie box office collection sunday opening weekend worldwide gross 11 crore

by BollywoodNewsAndMovie



Kunal Khemu

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने अपने पहले यानी ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए अपने सफर को आगे बढ़ाया है। फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों का खूब प्यार मिलने के साथ, ज़बरदस्त वर्ड ऑफ़ माउथ और पॉज़िटिव रिव्यूज़ मिला है, जिसके वजह से बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी कमाई की रफ्तार बढ़ गई है। 


 


शुक्रवार और शनिवार अच्छा परफॉर्म करने के बाद, फिल्म ने रविवार के दिन भारत में 3.1 रुपए नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने के साथ अपना सबसे ज्यादा एक दिन में कमाई करने का आंकड़ा अपने नाम किया। ऐसे में अब तक की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस 11.3 करोड़ रुपए की कमाई अपने नाम की है।


फिल्म में मौजूद कॉमेडी, शानदार परफॉर्मेंस और कमाल की म्यूज़िक को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसी वजह से इस एंटरटेनमेंट पैकेज को लगातार प्यार मिल रहा है। फिल्म में कुणाल खेमू ने न सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस से जान फूंकी है बल्कि उन्होंने अपनी राइटिंग और डायरेक्शन से भी कमाल दिखाया है। 


 


फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी इसमें कुणाल का स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार के साथ दोस्ती है। इसके अलावा फिल्म में प्रीति जी ज़िंटा का एक्शन और वंशिका धीर की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई के साथ रविवार को सबसे बड़ा कलेक्शन अपने नाम करते हुए, कहना होगा कि वाइब ने दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स और अच्छे वॉर्ड ऑफ माउथ के साथ अपने दूसरे हफ्ते की अच्छी शुरुआत की है। 


 


कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म को ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।  वाइब में कुणाल खेमू, प्रीति जी ज़िंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की यह फ़िल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।



लेखक के बारे में

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन…. और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment