Home Box Officeकब आएगी ‘मिर्जापुर 4’? ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दहाड़ के बीच ‘गोलू गुप्ता’ ने दी अपडेट, फिल्म का भी बनेगा दूसरा पार्ट

कब आएगी ‘मिर्जापुर 4’? ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दहाड़ के बीच ‘गोलू गुप्ता’ ने दी अपडेट, फिल्म का भी बनेगा दूसरा पार्ट

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली.  ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच हर किसी को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है और इसी के साथ अब ऑडियंस मिर्जापुर सीरीज के चौथे पार्ट का भी इंतजार कर रही है. श्वेता त्रिपाठी उर्फ गोलू ने मिर्जापुर द मूवी और अपनी सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उनका कहना है कि गोलू गुप्ता का सफर अभी बाकी है. वो कहती हैं कि सीरीज का चौथा पार्ट लिखा जा रहा है.

‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता ने सीरीज के चौथे पार्ट को लेकर बड़ी अपडेट शेयर की.

श्वेता त्रिपाठी ने स्क्रीन के साथ बातचीत में कंफर्म किया कि लोकप्रिय सीरीज मिर्जापुर का चौथा पार्ट बनने जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी हिंट दिए. ‘मिर्जापुर’ में गोलू गुप्ता के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली श्वेता त्रिपाठी अब इस रोल के साथ लंबे सफर के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के साथ उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है.

जल्द आएगी ‘मिर्जापुर 4’

उन्होंने बताया कि इस कहानी की अगली फिल्म पर काम चल रहा है और सीजन 4 भी लिखा जा रहा है. ऐसे में गोलू के किरदार के साथ उनका जुड़ाव 10 साल से भी ज्यादा लंबा हो सकता है. श्वेता त्रिपाठी के मुताबिक, इतने लंबे समय तक एक ही किरदार को निभाना अपने आप में एक अलग तरह की चुनौती है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जहां उनकी अपनी जिंदगी में पिछले कुछ सालों के दौरान काफी बदलाव आए हैं, वहीं गोलू की कहानी में समय उतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ा है.

विज्ञापन

20वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धड़ाधड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर भौकाल कायम, तोड़े इन 3 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

श्वेता त्रिपाठी ने बताया कैसा रहा गोलू गुप्ता बनने का सफर

श्वेता त्रिपाठी उर्फ गोलू गुप्ता का मानना है कि जहां पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में वो तेजी से आगे बढ़ी हैं. वहीं सीरीज में गोलू का किरदार काफी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. एक्ट्रेस ने समझाया कि ‘मिर्जापुर’ की कहानी भले ही 10 साल से ज्यादा वक्त का सफर तय कर रही हो, लेकिन गोलू की जिंदगी में शायद सिर्फ दो साल ही बीते हैं.

बता दें, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी स्टारर फिल्म ने देश के साथ ही विदेशों में भी धूम मचा रखी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज कर लिया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment